newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#PM Modi: ‘2024 में कौन बनेगा प्रधानमंत्री? मोदी या फिर…’, राहुल गांधी की इस भविष्यवाणी का लोगों ने उड़ाया मजाक

दरअसल, इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की दिशा में राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। जहां उनका पूरा साथ मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट निभा रहे हैं। बीते दिनों में राहुल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पायलट नजर आए तो गहलोत खेमे में हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपनी पार्टी के बारे में कुछ ऐसा कह गए जिसके बाद लोगों का गुस्सा उनके खिलाफ भड़क उठा। किसी ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। तो किसी ने उन्हें आईना दिखा दिया तो किसी ने उनकी हंसी उड़ाई तो कोई ऐसा भी निकला जिसने उन्हें अपनी निर्धारित सीमाओं का अतिक्रमण ना करने का भी सुझाव दिया। अब आप इतना सबकुछ पढ़ने के बाद मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है कि ये लंबी चौड़ी भूमिकाओं के जाल बुनाए जा रहे हैं। जरा कुछ खुलकर बताएंगे तो चलिए अब हम आपको सबकुछ विस्तार से बताते हैं।

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की दिशा में राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। जहां उनका पूरा साथ मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट निभा रहे हैं। बीते दिनों राहुल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पायलट नजर आए तो गहलोत खेमे में हड़कंप मच गया। वैसे भी कई जानकर कहते हैं कि पायलट गांधी परिवार के अजीज हैं। ऐसी स्थिति में गहलोत खेमे में तूफान आना तय था, लेकिन राहुल गांधी ने मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में इन दोनों ही नेताओं को कांग्रेस के लिए मूल्यवान बताया था। जिसके बाद गहलोत और पायलट मंच साझा करते हुए भी दिखे थें।

sonia and rahul in bharat jodo yatra 1

यही नहीं, पायलट ने बाकायदा गहलोत के पैर भी छूए थे और उससे कुछ दिनों पहले ही गहलोत ने पायलट को दगाबाज तक बताया था। लेकिन वो कहते हैं ना कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी दोस्त दुश्मन नहीं होता है। सबकुछ समय के साथ परिवर्तित होता रहता है। चलिए अब मुद्दे पर आते हैं और इस समय मुद्दा बनी हुई है कांग्रेस पार्टी। जिस तरह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है, उससे पार्टी आलाकमान को संजीवनी मिली है। शायद यह उसी संजीवनी का नतीजा है कि राहुल गांधी ने बीजेपी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उनका मखौल उड़ाया जा रहा है। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है। राहुल गांधी ने मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में बेहद ही दावे के साथ कहा है कि मेरे शब्दों को चिह्नित करें, भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पार्टी नीचे ले जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस नेता का मजाक बनाया जा रहा है। इस बयान से उनका सीधा इशारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर था। जिसमें वो परोक्ष तौर पर अपनी पार्टी के विजयी होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

ध्यान रहे, ये बात तो किसी से छुपी नहीं है कि वर्तमान में बीजेपी का जनाधार कांग्रेस की तुलना में ज्यादा है। अगर आज चुनावी युद्ध छिड़ जाए तो जीत का तगमा बीजेपी के हाथ में आने की प्रबल संभावना है, जिसे देखते हुए राहुल गांधी के उपरोक्त बयान का मजाक बनाया जा रहा है। आइए, आगे हम आपको सोशल मीडिया पर राहुल के बयान पर आई हास्यास्पद प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्यों निकाला जा रही है भारत जोड़ो यात्रा

ध्यान रहे, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें वो विभिन्न राज्यों का दौर कर रहे हैं। उधर, बीजेपी इस यात्रा पर तंज कसते हुए कह रही है कि साहब भारत तो बाद में जोड़िएगा। पहले कांग्रेस तो जोड़ लीजिए। बहरहाल, अब आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।