newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BY Poll Election 2023: कर्नाटक और यूपी निकाय चुनाव के साथ आएंगे इन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी? BJP, CONGRESS से लेकर AAP तक की धकड़नें तेज

BY Poll Election 2023: इनमें से 8,44,904 पुरुष मतदाता, 7,76,855 महिला मतदाता और 41 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें चार महिलाएं हैं। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जालंधर लोकसभा उपचुनाव काफी अहम हो जाता है, क्योंकि सरकार के कार्यकाल का यह पहला उपचुनाव है।

नई दिल्ली। कल (13 मई) चुनावी नतीजों का दिन है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लेकर यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। इसके अलावा कई सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की भी घोषणा होगी। जिसमें यूपी का स्वार, छानबे और पंजाब का जालंधर लोकसभा सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर हुए चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। स्वार और छानबे में वोट 10 मई को हुआ था। दोनों सीटों पर मतदान प्रतिशत क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसदी मतदान हुआ था। बता दें कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को सजा सुनाए जाने के बाद स्वार विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद छानबे विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है।

bjp congress flag

ऐसे में दोनों में से किसे सफलता मिल पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। वहीं, इन दोनों सीटों के अलावा जलांधर के भी चुनाव नतीजे कल यानी की 13 मई कोम ही घोषित किए जाएंगे। यह सीट जालंधर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं। इनमें से 8,44,904 पुरुष मतदाता, 7,76,855 महिला मतदाता और 41 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें चार महिलाएं हैं। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जालंधर लोकसभा उपचुनाव काफी अहम हो जाता है, क्योंकि सरकार के कार्यकाल का यह पहला उपचुनाव है। इस चुनाव का सबसे ज्यादा असर अगर किसी पर पड़ेगा, तो वो आम आदमी पार्टी ही है, क्योंकि चुनाव के दौरान ही आप नेता और मंत्री लाल चंद कटारूचक का अश्लील वीडियो प्रकाश में आया है, जिसके बाद विपक्षी आप सरकार पर हमलावर हो चुके हैं।

BJP and Congress

हालांकि, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, अभी तक आप सरकार ने अपने मंत्री के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की है। लेकिन, माना जा रहा है कि चुनाव संपन्न होने के बाद उनकी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। इसके साथ चुनाव के संपन्न होने के बाद भी साफ हो जाएगा कि आगामी दिनों में बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन के रास्ते खुल सकते हैं या नहीं। बहरहाल, अब इन तीनों सीटों पर कौन बाजी मार पाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।