newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Air India Pee Case: एयर इंडिया पेशाब कांड में गवाह आया सामने, शंकर मिश्रा के सहयात्री ने बताई पूरी घटना, देखिए Video

एयर इंडिया में हुए पेशाब कांड का आरोपी शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार हो चुका है। दिल्ली पुलिस की टीम ने शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया। उसे दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। शंकर मिश्रा के वकील ने इससे पहले दावा किया था कि पेशाब कांड में कोई गवाह नहीं है।

नई दिल्ली। एयर इंडिया में हुए पेशाब कांड का आरोपी शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार हो चुका है। दिल्ली पुलिस की टीम ने शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया। उसे दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। शंकर मिश्रा के वकील ने इससे पहले दावा किया था कि पेशाब कांड में कोई गवाह नहीं है। वहीं, न्यूयॉर्क से दिल्ली की उसी एयर इंडिया फ्लाइट का एक यात्री बतौर गवाह सामने आया है। इस मामले में शंकर मिश्रा की सीट के पास ही बैठे सौगत भट्टाचार्जी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ को पूरे मामले की जानकारी दी। सौगत ने बताया कि 26 नवंबर 2022 को फ्लाइट में क्या हुआ था।

pee case accused shankar mishra
बेंगलुरु से गिरफ्तारी के बाद पेशाब कांड का आरोपी शंकर मिश्रा

 

सौगत के मुताबिक विमान जब उड़ान भर रहा था, तब बाहर मौसम खराब था। लंच से पहले शंकर मिश्रा ने कई पेग शराब पी ली थी। वो होश में नहीं लग रहा था। शंकर की सीट 8-ए थी। जबकि, सौगत भट्टाचार्जी की सीट 8-सी थी। यानी शंकर की रो में ही वो विंडो सीट पर थे। सौगत के मुताबिक उन्होंने शंकर के हालात के बारे में विमान के कर्मी दल को भी बताया था और नजर रखने के लिए कहा था। सौगत के मुताबिक अचानक आवाज आई, तो उन्होंने पाया कि शंकर अपनी सीट पर लेटा था। वो नींद में लग रहा था। सौगत ने आगे बताया कि वो वॉशरूम गए, तभी बुजुर्ग महिला ने उनको जानकारी दी कि शंकर ने उनपर पेशाब कर दिया है। सुनिए सौगत ने चैनल को क्या बताया।

सौगत के बयान से साफ है कि एयर इंडिया के कर्मचारियों ने बुजुर्ग महिला की मदद ठीक से नहीं की। सौगत भी बता रहे हैं कि फर्स्ट क्लास में 4 सीटें खाली थीं, लेकिन महिला को कोई सीट नहीं दी गई। उनको काफी देर तक क्रू की सीट पर बिठाकर रखा गया। महिला ने इस मामले की शिकायत एयर इंडिया से की थी। जिसके बाद पुलिस को इत्तिला दी गई। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई कर रही है।