newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, छेड़खानी करने वालों के भी CAA की तर्ज पर लगेंगे शहर में पोस्टर

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते महिला अपराध (Crime Against Women) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त नाराजगी जताई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते महिला अपराध (Crime Against Women) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त नाराजगी जताई है। सीएम योगी ने अधिकारियों को फरमान जारी करते हुए कहा है कि महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाओ। मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिया है कि सरेराह छेड़खानी करने वाले शोहदों और आदतन दुराचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। साथ ही सीएम योगी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐसे अपराधियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह एंटी रोमियो स्क्ववायड ने बेहतरीन काम किया, मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ी, वैसे ही हर जनपद की पुलिस इस अभियान को चलाती रहे।

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद अब नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने की तरह है अब मनचलों, शोहदों और आदतन दुराचारियों के पोस्टर पूरे शहर में लगेंगे। दरअसल इसके पीछे की मंशा ऐसे अपराधियों को समाज के सामने लाकर उन्हें शर्मिंदा करने की है।

CM Yogi Adityanath

मिशन दुराचारी के तहत होने वाले इस एक्शन का जिम्मा महिला पुलिस कर्मियों को दिया गया है। महिला पुलिसकर्मी चौक चौराहों पर ऐसे शोहदों और मनचलों की पहचान कर उनके पोस्टर को सार्वजनकि स्थलों पर चस्पा करेंगी।

Yogi Adityanath

उधर राजधानी लखनऊ में महिला अपराधों के खिलाफ ‘ऑपरेशन शक्ति’ चलाया गया। आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, लखनऊ ग्रामीण में यह अभियान चलाया गया। इसके तहत कानूनी और सामाजिक दबाव के साथ ही सतर्कता और जागरूकता फैलाने का काम किया गया। अब तक एक महीने में 2200 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 822 पर एफआईआर, 699 को पाबंद और 770 को नोटिस दिया गया। कार्रवाई में मुकदमा, पाबंदी, शांतिभंग में चालान भी शामिल है। दरअसल, लगातार आ रही छेड़छाड़ की ख़बरों के बाद यह कार्रवाई की गई, इसके तहत 600 परिवारों को भी पाबंद किया गया।