newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diet Food: शरीर में है खून की कमी तो अपनी डाइट में तुरंत शामिल करें यह चीजें, होगा फायदा

Diet Food: खून की कमी होने से शरीर पर पीलापन,  आंखों के नीचे काला घेरा, होठ काले होना आदि है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें तो इस तरह की समस्‍या ठीक किया जा सकता है। 

नई दिल्ली। शरीर में खून की कमी होना आम बात है, लेकिन यह बाकि कई समस्याओं को बढ़ा सकती है, जिस वजह से शरीर में भी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। वहीं कई दिनों तक खून की कमी होने से कई तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। हीमोग्लोबिन की कमी होने से कमजोरी के साथ, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याओं के लक्षण भी देखे जाते हैं। इसका बात का पता ब्‍लड टेस्‍ट करके भी लगाया जा सकता है। अगर अन्‍य लक्षण की बात की जाए तो खून की कमी होने से शरीर पर पीलापन,  आंखों के नीचे काला घेरा, होठ काले होना आदि है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें तो इस तरह की समस्‍या ठीक किया जा सकता है।

टमाटर

आप अगर टमाटर का सलाद या सब्‍जी के रूप में रोज खाएं तो इससे आपके शरीर से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप कुछ दिनों तक सुबह 4 से 5 टमाटर का ताजा जूस निकाल कर पिएं तो इसका तेजी से असर देखा जा सकता है। आप टमाटर का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

चुकंदर

खून की कमी को तेजी से पूरा करने के लिए रोज चुकंदर के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे सलाद में भी खा सकते हैं, ऐसा करने से जल्‍द ही शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

पालक

पालक में भरपूर मात्रा में हेमोग्‍लोबीन पाया जाता है।  इसके साथ ही इसके साथ ही विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर आदि भरपूर मात्रा में होता है। जिसका नियमित सेवन करने से शरीर में  खून की कमी को तेजी से पूरा किया जा सकता है।

सेब

सेब को भी एनीमिया यानी कि खून की कमी को दूर करने का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर रोज एक सेब खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्‍याओं को दूर रखा जा सकता है। इसके साथ ही खून की कमी को भी दूर करने में सहायता करता है।

अमरूद

अमरूद का सेवन करने से भी खून का कमी की समस्‍या को दूर किया जा सकता है। अगर आप रोज पका हुआ अमरूद खाएं तो जल्‍द ही खून की कमी दूर किया जा सकता है।

अनार 

अनार में भी भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसमे खून बनाने का एक आवश्यक तत्‍व पाया जाता है। अनार का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर किया जा सकता है।