newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yogasan For Sleep: सोने से पहले जरूर करें ये काम, बिस्तर पर पड़ते ही झटपट आएगी नींद

Yogasan For Sleep: कई बार देखने को मिलता है कि लोग टाइम से बेड पर सोने के लिए तो चले जाते हैं लेकिन उन्हें काफी समय तक नींद नहीं आती। इस कारण लोग देर से ही सोना शुरु कर देते हैं। अगर आपको साथ भी यही समस्या है कि आपको नींद आने में काफी समय लगता है तो आज हम आपको बताएंगे कैसे आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार आ सकता है…

नई दिल्ली। जिस तरह से जीने के लिए खाना-पानी जरूरी है। ठीक उसी तरह नींद भी काफी अहमियत रखती है। अगर व्यक्ति शरीर की जरूरत के मुताबिक नींद न ले तो उसका शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। कमजोर होते ही शरीर में कई तरह की बीमारियां घर बनाने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि कम से कम व्यक्ति को 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। हालांकि कई बार देखने को मिलता है कि लोग टाइम से बेड पर सोने के लिए तो चले जाते हैं लेकिन उन्हें काफी समय तक नींद नहीं आती। इस कारण लोग देर से ही सोना शुरु कर देते हैं। अगर आपको साथ भी यही समस्या है कि आपको नींद आने में काफी समय लगता है तो आज हम आपको बताएंगे कैसे आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार आ सकता है…

Yogasan For Sleep

बेहतर नींद के लिए करें ये 3 काम

विपरीत करणी आसन- अगर आप चाहते हैं कि आपको बिस्तर पर लेटते हैं नींद आ जाए तो आपको सोने से पहले विपरीत करणी आसन करना चाहिए। इससे आपको नींद तो बेहतर आती ही है साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या में भी ये आसन शरीर को फायदा पहुंचाता है। बल्ड प्रेशन की समस्या और गठिया में भी इस आसन को करने से फायदा मिलता है।

Yogasan For Sleep

बालासन- बालासन ऐसा आसन है जो कि आपकी नींद की समस्या को तो दूर करता है ही साथ ही दिमाग को शांत करने का भी काम करता है। इससे शरीर की मांसपेशियों को भी राहत मिलती है। जो लोग तनाव का सामना कर रहे हैं उन्हें तो ये योगासन जरूर करना चाहिए।

Yogasan For Sleep

जानू शीर्षासन- जानू शीर्षासन से भी नींद की क्वालिटी में सुधार आता है साथ ही ये बॉडी को टोंड बनाता है। इस आसन को करने से एंग्जाइटी दूर होती है और मन भी शांत होता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।