newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनसुनी कहानियां: पति के शरीर से आने वाली गंध से हूं परेशान, दोस्तों के सामने बार-बार होना पड़ता है शर्मिंदा

अनसुनी कहानियां: अंजलि एक विवाहित महिला हैं और उनकी अरैंज मैरिज हुई हैं। अंजलि बताती हैं कि हमारी अरेंज मैरिज हुई है और हमें एक दूसरे को जानने में समय लगा। मेरे पति का स्वच्छता से कोई लेना देना नहीं है

नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। शादी के बाद ही दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि शादी के बाद कुछ आदतें परेशान करने लगती हैं और मन खट्टा हो जाता है। कुछ आदतें इंसान के हाथ से बाहर होती हैं..या यू कहें कि कंट्रोल से बाहर होती है। हमारी पाठिका अपने पति की एक आदत से परेशान है जो उन्हें उनके करीब जाने से रोकती है। पाठिका का नाम अंजलि(बदला हुआ नाम) है जो अपनी परेशानी लेकर आई हैं। तो चलिए पहले पाठिका की परेशानी जानते हैं।

पति की वजह से होती है शर्मिंदगी

अंजलि एक विवाहित महिला हैं और उनकी अरैंज मैरिज हुई हैं। अंजलि बताती हैं कि हमारी अरेंज मैरिज हुई है और हमें एक दूसरे को जानने में समय लगा। मेरे पति का स्वच्छता से कोई लेना देना नहीं है और यही वजह हमारे रिश्ते को तोड़ने की वजह बन रही है। मेरे पति के शरीर से गंदी बदबू आती है और इसकी वजह से चाह कर भी मैं अपने पति के पास नहीं जा पाती हूं। कभी- कभी तो गंध इतनी तेज हो जाती है उनके पास होना दुर्भर हो जाता है। मैं इस चीज से बहुत परेशान हूं। मैंने अपने दोस्तों से भी मिलना छोड़ दिया है क्योंकि वो भी इस गंध से परेशान हैं। उन लोगों ने कई तरीके भी बताए लेकिन मेरे पति किसी की भी नहीं सुनते। मैं क्या करूं।

इस तकलीफ को काबू करना आसान

एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर की गंध गंभीर समस्या बन जाती है और ऐसे में कई बार आपको समस्याओं का सामना भी करना पड़ता होगा। हालांकि इसमें आपके पति की कोई गलती नहीं है और वो इसे काबू भी नहीं कर सकते हैं। इसके लिए एपोक्राइन ग्रंथि जिम्मेदार है जो शरीर से गंध निकालने का काम करती है। इसके लिए आपको अपने पति से बात करनी होगी और बताना होगा कि ये गंध किस तरह से आप दोनों की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। साथ ही पति को यकीन दिलाएं कि वो इससे छुटकारा पा सकते हैं। अपने पति को डियो और पाउडर लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।