newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Knee Pain: सता रहा है घुटनों का दर्द तो बस डाइट में शामिल कर लें ये 5 फूड्स, नतीजे देख हो जाएंगे हैरान

Knee Pain: अगर आप भी घुटनों में दर्द की समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि बिना दवाई के ये दर्द ठीक हो जाए तो अब ये संभव है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आपको दर्द से राहत मिलेगी। तो चलिए बताते हैं आपको कौन से हैं ये 5 फूड्स…

नई दिल्ली। उम्र और समय को कोई भी बढ़ने से नहीं रोक सकता। समय के साथ बढ़ती उम्र और इसके साथ शरीर में बीमारियां लगातार इंसान को कमजोर बना देती है। बात घुटनों के दर्द की करें तो ये एक ऐसी आम समस्या है जो लगभग हर इंसान को झेलनी ही पड़ती है। खासकर बुजुर्गों को घुटनों का दर्द परेशान करता है। अगर आप भी घुटनों में दर्द की समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि बिना दवाई के ये दर्द ठीक हो जाए तो अब ये संभव है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आपको दर्द से राहत मिलेगी। तो चलिए बताते हैं आपको कौन से हैं ये 5 फूड्स…

Knee Pain

ये 5 फूड्स दूर करेंगे घुटनों का दर्द

  • अगर आपके घुटनों का दर्द कैल्शियम और प्रोटीन की कमी के कारण बढ़ गया है और आपको घुटनों में सूजन की भी समस्या रहती हैं तो आप पत्ता गोभी और ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables) को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपके घुटनों का दर्द तो दूर होगा ही साथ ही आपके शरीर को दूसरे कई फायदे भी मिलते हैं।
  • फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन संतरा, स्ट्रॉबेरी और चेरी ऐसे फल हैं जिनका सेवन घुटनों के दर्द में काफी राहत देता है। इसके अलावा ये हड्डियों की सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं।

Knee Pain

  • नट्स (Nuts) खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। खासकर हड्डियों के लिए नट्स फायदेमंद होते हैं। अगर आपको घुटनों का दर्द रहता है तो आप इनका सेवन जरूर करें।
  • अदरक की चाय हो या फिर खाने में इसका इस्तेमाल हर तरह से ये स्वादिष्ट लगता है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो कि घुटनों के दर्द में आराम पहुंचाने का काम करते है। ऐसे में घुटनों के दर्द में आप इसका सेवन जरूर करें।

Knee Pain

  • दूध तो ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हर घर में मिल ही जाता है। ये हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है साथ ही घुटने के दर्द में भी राहत पहुंचाता है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि मिल्क में ज्यादा फैट न हो वरना आपका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ सकता है।

Disclaimer: खबर में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Newsroompost इस तरह की किसी भी विधि, तरीक़ों और सुझाव का दावा नहीं करता है।