newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, जानें इस साल की थीम और महत्व

International Yoga Day: विश्वभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) मनाया जा रहा है। योग करने से तन और मन दोनों शांत रहते हैं। योग से हमारे माइंड में पॉजिटिव ख्याल आते हैं और शरीर अपने आप कई प्रकार के रोगों से दूर हो जाता है।

नई दिल्ली। विश्वभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) मनाया जा रहा है। योग करने से तन और मन दोनों शांत रहते हैं। योग से हमारे माइंड में पॉजिटिव ख्याल आते हैं और शरीर अपने आप कई प्रकार के रोगों से दूर हो जाता है। ये कई तरह की समस्याओं और बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकता है। योग जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उतना ही बालों के लिए भी लाभकारी है। कोरोना काल में योग का महत्व पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है।

साल 2015 में मनाया गया पहला योग दिवस

योग के महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई थी। 21 जून को इस साल 7वां योग दिवस मनाया जा रहा है।

आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून के दिन मनाने के पीछे एक खास वजह है। भारतीय संस्कृति के मुताबिक ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध पर सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है। साल के 365 दिनों में से 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है। 21 जून के दिन सूर्य जल्दी उगता है और देरी से ढलता है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य का तप सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। इसी वजह से 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे’ के रूप पर मनाया जाता है।

Yoga OM Shanti

योग का महत्व

योग भारत की देन है, इसमें कोई दो राय नहीं है। योग ना सिर्फ इंसान को पॉजिटिव फील देता है बल्कि ये एक ऐसा विज्ञान है जो इंसान को मानसिक शारीरिक और भावनात्मक तौर पर मजबूत बनाता है। आधुनिक युग में तनाव और चिंता को कम करने के लिए योग रामबाण है। तभी कहा जाता है कि’ करो योग रहो निरोग’।

क्या है इस बार योग दिवस की थीम

कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल एक ऐसी थीम रखी गई है जो आपकी सुरक्षा और सेहत दोनों का ख्याल रखेगी। लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसलिए इस साल यानी 2021 के लिए ‘बी विद योग, ‘बी एट होम’ यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ थीम रखी गई है।