newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Harbhajan Singh: 41 साल के हुए हरभजन सिंह, जन्मदिन पर जानें अनसुने किस्से

Happy Birthday Harbhajan Singh: भारत के महान ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रह हैं। इस मौके पर उन्हें हर कोई बर्थडे विश कर रहा है।

नई दिल्ली। भारत के महान ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रह हैं। इस मौके पर उन्हें हर कोई बर्थडे विश कर रहा है। उन्होंने साल 1998 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और वो साल 2011 तक इंडियन क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके नाम दो वर्ल्ड कप खिताब भी रहे हैं।

हरभजन की अनिल कुंबले के साथ अच्छी जोड़ी रही। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजी को मजबूती दी। इस जोड़ी ने भारत के लिए कई मैच जीते।

हरभजन ने 236 वनडे इंटरनैशनल और 103 टेस्ट मैच खेले। वो 4 बार आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं। यही नहीं उनकी कप्तानी में 2011 में मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग भी जीती थी।

हरभजन सिंह साल 2011 के बाद टीम से अंदर-बाहर होते रहे। लेकिन वो कभी भी नियमित सदस्य नहीं बन पाए। उन्होंने साल 2016 के बाद से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

ये बात शायद ही किसी को पता होगी कि हरभजन सिंह ने कभी ट्रक ड्राइवर बनने की सोच ली थी। दरअसल, करियर की शुरुआत में भज्जी का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा था। इस बीच साल 2000 में उनके पिता का भी निधन हो गया था। ऐसे में कम उम्र में उनपर परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई थी।

पिता के निधन के बाद भज्जी पर उनकी मां और पांच बहनों की जिम्मेदारी आ गई थी। ऐसे में हरभजन ने कनाडा जाकर ट्रक चलाने के बारे में भी सोचा था। जिससे वो अपने परिवार का पालन कर सकें। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उनकी बहनों ने उन्हें रोक लिया और साल 2000 में उन्होंने रणजी ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन किया। जिससके बाद उन्हें उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल गई।