newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#RahulDravid: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का 50वां जन्मदिन आज, फैंस ने किया कुछ यूं विश

#RahulDravid: राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हैं, साथ ही राहुल द्रविड़ अभी भारतीय टीम के कोच हैं, खिलाड़ी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खिलाड़ी के जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ उनके दोस्तों के भी उन्हें शुभकामनाएं मिली हैं।

नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। खिलाड़ी आज अपना 50वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेटर का पूरा नाम राहुल शरद द्रविड़ हैं, इनका जन्म 11 जनवरी 1973 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हैं, साथ ही राहुल द्रविड़ अभी भारतीय टीम के कोच हैं, खिलाड़ी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खिलाड़ी के जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ उनके दोस्तों के भी उन्हें शुभकामनाएं मिली हैं।

राहुल का करियर

वहीं राहुल के क्रिकेट करियर की बात करें तो 164 टेस्ट मैच में 13288 रन बनाए साथ ही 36 शतक और 63 फिफ्टी जड़ा हैं। वहीं 344 वनडे मैच 10889 रन भी बनाएं हैं। वहीं बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा यहां राहुल द्रविड़ – पूर्व #TeamIndia कप्तान और भारत के वर्तमान प्रमुख कोच (पुरुष टीम) – को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बीसीसीआई के इस पोस्ट पर राहुल के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वहीं एक यूजर ने राहुल को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा इनके चेहरे की खुशी एक अलग लेवल पर हैं-

वहीं रॉयल चेलंर्ज्स ने भी राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाईयां दी हैं-

वहीं सनी नायक नाम के यूजर ने राहुल का एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी हैं-

वहीं दिल्ली कैपिटल ने भी खिलाड़ी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं-

वहीं एक अन्य यूजर ने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए शेयर किया-