newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khelo India Youth Games: आज से शुरू होगा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का शुभारंभ, अमित शाह हैं मुख्य अतिथि, जानिए कितने खिलाड़ी और गेम्स हैं शामिल

Khelo India Youth Games: बता दें कि पंजकूला में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के द्वारा होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा करेगा और इसकी पूर्ण रूप से तैयारी भी कर ली गई है। इसका आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा संयुक्त रुप से किया जा रहा है।

नई दिल्ली। शनिवार की शाम यानी आज साढ़े सात बजे से हरियाणा कै पंचकूला में खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की शुरुआत होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इसका आयोजन भव्य होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही मंच के सजावट का कार्य भी पूरा हो चुका है। मंच दिखने में बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इसके अलावा आयोजकों के द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।

बता दें कि पंजकूला में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के द्वारा होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा करेगा और इसकी पूर्ण रूप से तैयारी भी कर ली गई है। इसका आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा संयुक्त रुप से किया जा रहा है।

7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण ने आयोजन के देखने के लिए लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की है। इसका मुख्य आयोजन स्थल ताऊ देवीलाल खेल परिसर, पंचकूला होगा। एक तरफ जहां तीरंदाजी और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं पंजाब विश्विद्यालय में आयोजित होंगी, तो वहीं, दूसरी तरफ तैराकी, जिम्नास्टिक अंबाला में और साइकिलिंग व निशानेबाजी जैसी प्रतियोगिताएं दिल्ली में आयोजित होने वाली हैं। इस साल पहली बार खेलों इंडिया यूथ गेम्स में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता और मलखंबसे जैसे पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा योगासन को भी पहली बार शामिल किया गया है।

8,500 खिलाड़ी लेगें भाग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में देशभर से लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेने वाले हैं। 1866 पदकों जिममें 545 स्वर्ण, 776 कांस्य और 545 स्वर्ण पदक के खिलाड़ी अपना-अपना जौहर दिखाने वाले हैं।