नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बीते काफी समय से बुरे प्रदर्शन से जुझ रहे थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में एक बार फिर वो अपने फॉम में नजर आए। मैदान पर आते ही उन्होंने चौका जड़ खाता खोला और इसके बाद बेहद सूझबूझ तरीके से अपनी पारी को आगे बढ़ाई। इस मुकाबले में उनका पुराना अंदाज तो देखने को मिला ही साथ ही एक ऐसा पल भी देखने को मिला जब विराट और उनकी फैमली जश्न मनाती नजर आई।
दरअसल, एक छोर पर गिरते विकेट के बीच जब विराट कोहली ने 50वां रन लिया तो वाइफ अनुष्का खुशी से उछल पड़ीं। इस दौरान मैदान पर मौजूद जहां विराट बैट को हाथ में लेकर बच्चे की तरह झुलाते नजर आए तो वहीं मैच देखने पहुंची अनुष्का खुशी से झूम उठी। अनुष्का काफी देर तक विराट के अर्धशतक की खुशी में ताली बजाती रहीं। इस दौरान अनुष्का के हाथों में बेटी वामिका भी थी जो काफी क्यूट लग रही थी। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो से पहली बार विराट और अनुष्का की बेटी वामिका का चेहरा कैमरे में देखने को मिल रहा है।
Virat Kohli dedicated his 50 to his daughter Vamika ❤️#Vamika #ViratKohlipic.twitter.com/IEpYdJz7aJ
— CRICKET VIDEOS ? (@AbdullahNeaz) January 23, 2022
आपको बता दें, ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। फैंस ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं। ट्विटर पर अनुष्का, विराट और वामिका का नाम भी ट्रेंड हो रहा है।
Does it ever drive you crazy
Just how fast the night changes? ??❤️#AnushkaSharma #ViratKholi #vamika pic.twitter.com/pFZiI8H3hz— Zoya (@Kattysupremacy) January 23, 2022