newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MCC: माही, युवी और रैना को मिला बड़ा सम्मान, क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC ने आजीवन सदस्यता से नवाजा

MCC: खास बात ये भी है कि एमसीसी ने 2 भारतीय महिला क्रिकेटर को भी लाइफटाइम मेंबरशिप दी है जिनमें टीम इंडिया के पूर्व महिला कैप्टन मिताली राज और झूलन गोस्वामी का नाम भी शामिल है। इस सूची में पाकिस्तान और बांग्लादेश के महज एक-एक खिलाड़ी हफीज का नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली। खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब यानी MCC ने बुधवार को भारतीय के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आजीवन सदस्यता से नवाजा है। MCC ने धोनी समेत पांच भारतीय प्लेयर्स को इस सम्मान से नवाजा है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना को भी यह सम्मान से दिया गया है।

खास बात ये भी है कि एमसीसी ने 2 भारतीय महिला क्रिकेटर को भी लाइफटाइम मेंबरशिप दी है जिनमें टीम इंडिया के पूर्व महिला कैप्टन मिताली राज और झूलन गोस्वामी का नाम भी शामिल है। इस सूची में पाकिस्तान और बांग्लादेश के महज एक-एक खिलाड़ी हफीज का नाम शामिल हैं।

बता दें कि आज MCC ने 19 नए खिलाड़ियों को आजीवन सदस्यता देने की घोषणा की है। जो कि इस प्रकार से है- मेरिसा एगुइलीरा (वेस्टइंडीज, 2008-2019), एमएस  धोनी (इंडिया- 2004-2019), युवराज सिंह (इंडिया 2000-2017), सुरेश रैना (2005-2018),  झूलन गोस्वामी (इंडिया 2002-2022), मिताली राज ( इंडिया 1999-2022) जेनी गुन (इंग्लैंड 2004-2019), मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान 2003-2021), राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया 2009-2022),  रोस टेलर ( न्यूजीलैंड 2006-2022), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका 2004-2020), आन्या श्रुबसोल (इंग्लैंड 2008-2022), केविन पीटरसन (इंग्लैंड 2005-2014), मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश, 2001-2020) के नाम हैं।