newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: भारत को नीरज चोपड़ा ने दिलाया पहला गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी बधाई

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आज नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड हासिल कर लिया है। जिसके लिए पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। उनके साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आज नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड हासिल कर लिया है। बता दें कि 23 साल बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने आज जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड हासिल कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक में ये भारत का पहला गोल्ड पदक दिलाया है। जिसके लिए पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। उनके साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी है।

neeraj chopra2

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ‘टोक्यो में इतिहास रचा गया है! आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा- ‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।