newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

T20 World Cup 2022: शोएब अख्तर ने Kohli और Rohit के बारे में कहा कुछ ऐसा कि सुनकर गुस्सा हो जाएंगे आप…..

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इन दोनों के बारे में ऐसी बात कर दी है, जिससे विराट और रोहित के फैंस का पारा गरमा सकता है।

नई दिल्ली। किसी भी खिलाड़ी की जिंदगी में एक बार ऐसा समय आता है, जब कई सफलताएं उसके कदम चूमती हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी खिलाड़ी की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आता है, जब वह अपने खेल करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा होता है और असफलताएं उसकी दोस्त बन जाती हैं। ठीक ऐसा ही आजकल हिंदुस्तान क्रिकेट के मार्डन स्टार और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हो रहा है। बीते एक साल से वो अपने खेल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के दूसरे प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी कुछ ऐसा हाल है। इस लिहाज से अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कई क्रिकेट प्रशंसक इन दोनों स्टार क्रिकेटरों पर और इनके बीते समय के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इन दोनों के बारे में ऐसी बात कर दी है, जिससे विराट और रोहित के फैंस का पारा गरमा सकता है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर क्रिकेट व खिलाड़ियों पर अपनी राय देने के लिए जाने जाते हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में अपनी राय दी है। इन दोनों के बारे में अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा है कि टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) 2022 इन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का आखिरी विश्व कप हो सकता है।

rohit and virat

दरअसल, एक स्पोर्ट्स वेबसाइट पर शोएब अख्तर और पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह क्रिकेट से संबंधित मुद्दों पर बात कर रहे थे। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी चर्चा हुई। इन दोनों के बारे में शोएब अख्तर ने बात करते हुए कहा किअब यह देखना होगा कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी या आखिरी वर्ल्ड कप साबित होगा लेकिन यह बात तो तय है कि इन दोनों पर अपनी फॉर्म को मेंटन करने का बहुत ज्यादा दबाव होगा। हर खिलाड़ी पर करियर के आखिरी वाले हिस्से में यह दबाव लगातार बढ़ता रहता है। उदाहरण के लिए देखिये कि सचिन से शतक नहीं बना पाने को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे थे।