newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India Vs New Zealand, Mumbai Test: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 372 रनों से दी मात, टेस्ट मैच में अब तक की सबसे बड़ी जीत

India Vs New Zealand, Mumbai Test: भारत ने मुंबई टेस्ट (Mumbai Test) में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) को 372 रनों से मात दे दी हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे पार करने में न्यूजीलैंड की टीम नाकाम रह गई।

नई दिल्ली। भारत ने मुंबई टेस्ट (Mumbai Test) में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) को 372 रनों से मात दे दी हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे पार करने में न्यूजीलैंड की टीम नाकाम रह गई। कीवियों ने दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के स्पिवर्स के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए। रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

दूसरी पारी में अश्विन को 4 विकेट मिले थे और जयंत को भी 4 विकेट मिले थे। खास बात ये है कि जयंत के चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन आए, जो मैच का आखिरी दिन साबित हुआ।

भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया

कानपुर टेस्ट तो न्यूजीलैंड ने ड्रॉ करवा लिया था, लेकिन मुंबई टेस्ट में भारत ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा होगा और अब नजर अफ्रीका में इतिहास रचने की होगी।

भारत की टेस्ट सीरीज में अब ती सबसे बड़ी जीत

मुंबई टेस्ट जीत कर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। रनों के हिसाब से किसी भी टेस्ट मैच में भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया था और अब न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात दे दी है।

इस टेस्ट में भले ही टीम इंडिया की जीत हुई नेकिन इस मैच को हमेशा न्यूजीलैंड के एजाज पटेल के नाम से याद किया जाएगा। उन्होंने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारत के सभी 10 विकेट झटके थे, साथ ही ऐसा करने वाले वो तीसरे बॉलर बने थे।