newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asia Cup: काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है श्रीलंका को एशिया का बादशाह बनाने वाले भानुका का करियर, संन्यास के बाद फिर आए ऐसे वापस

Bhanuka Rajapaksa: मध्यक्रम के इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टीम को फाइनल मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालकर पाकिस्तान के सामने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगादान दिया। फाइनल मैच में श्रीलंका के एक वक्त 58 रन 5 विकेट हो चुके थे।

नई दिल्ली। श्रीलंका रविवार को एशिया कप में जीतकर इस खिताब को अपने नाम करने में छह बार कामयाब हो गया है। श्रीलंका की इस जीत के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके बल्लेबाज भानुका राजपक्षे का है। मध्यक्रम के इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टीम को फाइनल मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालकर पाकिस्तान के सामने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगादान दिया। फाइनल मैच में श्रीलंका के एक वक्त 58 रन 5 विकेट हो चुके थे। लेकिन इसके बाद भानुका राजपक्षे की शानदार पारी के चलते श्रीलंकाई टीम 170 के उपर रन बनाने में काबमयाब हुई। इस दौरान भानुका राजपक्षे ने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ 71 रनों की पारी खेली। ऐसे में आज भानुका राजपक्षे के करियर पर भी बात करना जरूरी हो जाता है। आइए अब उनकी जिंदगी के कुछ अहम पहलुओं के बारे में जानते हैं।

कोलम्बों के हैं राजपक्षे

भानुका राजपक्षे का पूरा नाम प्रमोद भानुका भंडारा राजपक्षा है। उनका जन्म श्रीलंका की राजधानी कोलम्बों में 24 अक्टूबर 1991 को हुआ है। अपने कॉलेज के दिनों में भानुका ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ करते थे। क्रिकेट के अलावा क्क्वॉश और स्विमिंग में भी इनकी रूची है। राजपक्षे भारत के केएल राहुल, मंयक अग्रवाल और हर्षल पटेल के साथ के हैं। जिस साल इन भारतीय खिलाड़ियों ने अंडर 19 में खेला, ठीक उसी साल भानुका ने भी अपने देश के लिए अंडर 19 में प्रतिभाग किया। ये साल 2010 का था।

खेल मंत्री के निवेदन के बाद फिर से की क्रिकेट में एंट्री

राजपक्षे ने इसी साल 5 जनवरी 2022 को व्यक्तिगत कारणों के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद श्रीलंका के खेल मंत्री उन्हें काफी निवेदन किया कि वे फिर से देश के लिए क्रिकेट खेले। फिर काफी समय तक समझाने के बाद वे दोबारा से श्रीलंका के लिए खेलने पर राजी हो गए। इसके बाद आईपीएल 2022 में भानुका को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइज यानी 50 लाख रूपये में खरीदा। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लिए कुछ शानदार पारियां भी खेली।

एक साल के लिए लग चुका है बैन

भानुका की श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या से तुलना की जाती है। उनकी खेलने का अंदाज एकदम सनथ जयसूर्या की तरह है। साल 2021 में भानुका राजपक्षे पर श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता के आरोप में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से एक साल के लिए बैन लगा दिया था। ये उनके लिए काफी दर्दनाक पल था। माना जाता है कि ये ही वजर रही कि अगले ही साल उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था। लेकिन श्रीलंका के खेल मंत्री के निवेदन के बाद फिर से उन्होंने अपने देश के लिए क्रिकेट खेला और आज परिणान है कि श्रीलंका एशिया कप 2022 का चैंपियन बन चुका है।