newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जल्द लॉन्च होने वाला है Sony Xperia 5 Plus

Sony कंपनी अपने Sony Xperia 5 स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। नए स्मार्टफोन को Sony Xperia 5 Plus नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च या फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

नई दिल्ली। Sony कंपनी अपने Sony Xperia 5 स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। नए स्मार्टफोन को Sony Xperia 5 Plus नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च या फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन लॉन्च से पहले इसका CAD रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मौजूद है।

सामने आए रेंडर में अपकमिंग स्मार्टफोन की इमेज और एक वीडियो भी शामिल है। वीडियो में फोन का डिजाइन स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। फोन में ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। वहीं साइड पैनल में वॉल्यूम बटन और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें Time-of-Flight सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के​ लिए Sony Xperia 5 Plus में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक रियर कैमरे के मेगापिक्सल का खुलासा नहीं किया गया है।

Sony Xperia 5 Plus के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6. इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन का साइज 168.2 x 71.6 x 8.1 mm होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे अगले महीने Mobile World Congress 2020 इवेंट में पेश कर सकती है। क्योंकि पिछले साल भी Sony Xperia 5 को इसी इवेंट में लॉन्च किया गया था।

Sony Xperia 5 के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,140 एमएएच की बैटरी दी गई है।