newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Afghanistan Blast : तालिबानी शासन में बेहाल अफगानिस्तान, चीनियों की मौजूदगी वाले इलाके में किए गए लगातार 2 विस्फोट

Afghanistan Blast : राजधानी के शहर-ए-नवा में जिस जगह पर यह धमाका हुआ था वहां काबुल लोंगन होटल मौजूद है। काबुल का यह एक मल्टीस्टोरी कॉप्लेक्स है। यहां पर अफगानिस्तान में आने वाले चीनी व्यापारी रुका करते हैं। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने भी इस धमाके की पुष्टि की है।

काबुल। जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन कायम हुआ है, वहां लगातार भय का माहौल बना हुआ है। इस बीच अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में आज (सोमवार) को दो जोरदार धमाके हुए हैं। यह धमाके चीनियों की मौजूदगी वाले इलाके में हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज काफी तेज थी। इसके अलावा वहां पर कई बंदूकों के चलने की भी आवाजें सुनाई दी हैं। बताया जाता है कि जिस इलाके में यह धमाका हुआ है, वह काफी उच्च सुरक्षा वाला है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने एक होटल को निशाना बनाया है।

आपको बता दें कि राजधानी के शहर-ए-नवा में जिस जगह पर यह धमाका हुआ था वहां काबुल लोंगन होटल मौजूद है। काबुल का यह एक मल्टीस्टोरी कॉप्लेक्स है। यहां पर अफगानिस्तान में आने वाले चीनी व्यापारी रुका करते हैं। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने भी इस धमाके की पुष्टि की है। टोलो न्यूज के मुताबिक शहर-ए-नवा के निवासियों ने वहां पर धमाके और बड़े पैमाने पर गोली चलने की बात स्वीकार की है। हालांकि घटना को लेकर अभी सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

बता दें, कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद से बड़ी संख्या में चीनी व्यापारी यहां आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजिंग भी तालिबान सत्ता की आधिकारिक मान्यता न होने के बावजूद यहां पर अपनी एंबेसी कायम रखी है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले कुछ बंदूकधारी लोगों ने सेंट्रल काबुल की बिल्डिंग में घुसकर गोली चलाई। सेंट्रल काबुल स्थित शहर-ए-नवा के रहने वालों ने बताया कि गोलियां लगातार चलती रहीं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद से बड़ी तादाद में चीनी व्यापारी यहां आ रहे हैं। वहीं, बीजिंग भी तालिबान सत्ता की आधिकारिक मान्यता न होने के बावजूद यहां पर अपना दूतावास बनाकर रखा हैं।