newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajit Doval: कोलंबो पहुंचे अजीत डोभाल, क्षेत्रीय समुद्री संवाद में होंगे शामिल

Ajit Doval: भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) शुक्रवार से दो दिन के श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर है। वो कोलंबो (Colombo) पहुंचे गए हैं। शुक्रवार से उच्च स्तरीय क्षेत्रीय समुद्री संवाद शुरु हो रहा है। जिसमें डोभाल भाग लेंगे।

नई दिल्ली। भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) शुक्रवार से दो दिन के श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर है। शुक्रवार से उच्च स्तरीय क्षेत्रीय समुद्री संवाद शुरु हो रहा है। जिसमें डोभाल भाग लेंगे। डोभाल आज श्रीलंका के लिए रवाना हुए। जिसके बाद वो शुक्रवार दोपहर को कोलंबो पहुंच गए है।

doval

कोलंबो पहुंचने के बाद सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समुद्री सुरक्षा सहयोग की चौथी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज से दो दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे हैं। ये डोभाल की इस साल श्रीलंका की दूसरी आधिकारिक यात्रा होगी।

सूत्रों ने बताया कि डोभाल श्रीलंका के रक्षा सचिव कमल गुनारत्ने के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। श्रीलंकाई सेना के मुताबिक, इस दौरान बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशेल्स से पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

Ajit Doval

श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर चंदना विक्रमसिंघा ने बताया, ”श्रीलंका 27 और 28 नवंबर को भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी करेगा।” बता दें कि ये बैठक 6 साल बाद हो रही है। इससे पहले आखिरी बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी।