newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chinese Celebrate Abe Death: शिंजो आबे के निधन पर चीन के लोगों का घटियापन, सोशल मीडिया में खुशी जताकर हत्यारे को बताया हीरो

चीन-जापान की इस अदावत के अलावा शिंजो आबे से चीन की सरकार और वहां के लोगों की चिढ़ की वजह ‘क्वाड’ QUAD भी है। क्वॉड यानी जापान, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का गठजोड़। शिंजो आबे इस गठजोड़ को तैयार करने में अग्रणी भूमिका में थे। क्योंकि इससे चीन को दिक्कत हो रही है।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो अबे की 2022 में हत्या कर दी गई थी।

बीजिंग। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन से दुनिया स्तब्ध है। सभी देश उनकी हत्या की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन जापान से पुरानी अदावत रखने वाले चीन में घटियापन की ऐसी हद कि शिंजो आबे के असामायिक निधन पर तमाम लोग खुशी जताते दिखाई दिए। चीन सरकार के माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वेइबो Weibo पर खुशी जताने वाले पोस्ट की झड़ी लगी है। शिंजो के हत्यारे को लोग ‘हीरो’ बता रहे हैं। वहीं, इसका खुलासा होने के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंट मामले को टालने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इन एजेंट्स में शामिल चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के पूर्व संपादक ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर कहा है कि वो शिंजो आबे के निधन से बहुत दुखी है। उसने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि इतने हजार लोगों ने मेरी बात से सहमति जताई है। कुल मिलाकर इस चीनी एजेंट ने बताने की कोशिश की है कि ये खबरें गलत हैं कि चीन में शिंजो के निधन पर लोग खुशी मना रहे हैं।

पहले आपको बताते हैं कि शिंजो आबे की हत्या के बाद वेइबो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लोगों ने क्या-क्या लिखा? इस साइट पर ऐसे सैकड़ों पोस्ट हुए, जिनमें शिंजो आबे के खिलाफ लोग राय रख रहे थे। उनके हत्यारे को हीरो बताया जा रहा था। शिंजो पर गोली चलने के बाद से ही उनकी मौत की कामना चीन के ये लोग लगातार कर रहे थे। इसकी वजह जानने के लिए इतिहास को कुरेदना होगा। दरअसल, जापान और चीन के बीच पुरानी दुश्मनी है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन पर कब्जा कर लिया था। चीन लगातार आरोप लगाता है कि जापानी सैनिकों ने उसके यहां अत्याचार और महिलाओं का रेप किया। ये आरोप काफी पुराने हैं। बहरहाल आबे के निधन पर चीन में मनाई जा रही खुशी पर हू शिजिन ने क्या ट्वीट किया, उसे आप यहां देख सकते हैं।

ताजा मामला ये है कि चीन-जापान की इस अदावत के अलावा शिंजो आबे से चीन की सरकार और वहां के लोगों की चिढ़ की वजह ‘क्वाड’ QUAD भी है। क्वॉड यानी जापान, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का गठजोड़। शिंजो आबे इस गठजोड़ को तैयार करने में अग्रणी भूमिका में थे। ये गठजोड़ प्रशांत और हिंद महासागर में चीन की विस्तारवादी नीतियों को रोकने का काम बखूबी कर रहा है। इस वजह से भी शिंजो से चीन की सरकार और उसके एजेंट खफा हैं। यही वजह है कि आबे को गोली मारने के बाद से ही वेइबो पर उनकी मौत की कामना शुरू हो गई।

shinjo abe...