newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

US-China Tension: ताइवान के मसले पर चीन और अमेरिका में टकराव हुआ गंभीर, 10 प्वॉइंट्स में जानिए ताजा हाल

ताइवान के मसले पर चीन और अमेरिका के बीच टकराव और गंभीर रूप लेता दिख रहा है। इसकी वजह अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी का ताइपे दौरा है। चीन ने इस दौरे का नतीजा भुगतने की धमकी दी है।

ताइपे। ताइवान के मसले पर चीन और अमेरिका के बीच टकराव और गंभीर रूप लेता दिख रहा है। इसकी वजह अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी का ताइपे दौरा है। चीन ने इस दौरे का नतीजा भुगतने की धमकी दी है। चलिए आपको बताते हैं कि फिलहाल ताजा हालात क्या हैं।

-चीन की सेना ने ताइवान के चारों तरफ लाइव फायर ड्रिल करने का एलान किया है।

-चीनी सेना के युद्धाभ्यास के दौरान ताइवान के ऊपर से भी मिसाइलें दागी जाएंगी।

-पहली बार चीन की सेना ताइवान को चौतरफा घेरते हुए युद्धाभ्यास करेगी।

-युद्धाभ्यास के दौरान जिस इलाके को चीन ने मार्क किया है, उसमें ताइवान की जमीन भी है। नीचे नक्शे में आप देख सकते हैं कि चीन किन इलाकों में मिसाइलों और अन्य हथियारों से सैन्य अभ्यास करेगा।

china live fire drill taiwan

-अमेरिका ने चीन को नसीहत दी है कि वो इस मामले को ज्यादा तूल न दे।

-नैंसी पेलोसी ने आज सुबह ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की।

-ताइवान की राष्ट्रपति ने नैंसी पेलोसी का स्वागत किया और अपने देश के साथ खड़े होने के लिए अमेरिका को शुक्रिया कहा।

-नैंसी पेलोसी ने ताइवान की राष्ट्रपति को भरोसा दिया कि उनका देश हमेशा साथ खड़ा रहेगा।

nancy pelosi and taiwan president tsai ing wen

-25 साल बाद अमेरिका के किसी उच्च संवैधानिक शख्सियत का ये ताइवान दौरा है।

-नैंसी पेलोसी से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर रहे न्यूट गिंग्रिच ताइवान दौरे पर आए थे। उस वक्त चीन ने कोई हो-हल्ला नहीं मचाया था। अमेरिका ने अब गिंग्रिच के उसी दौरे की याद चीन को दिलाई है।

nancy pelosi in taiwan