newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan: पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद हुसैन के बदले सुर, चंद्रयान-3 की तारीफ करने को हुए मजबूर, पहले उड़ाया था मजाक

Pakistan: सत्ता गंवाने के बाद अब पाक के इस पूर्व मंत्री के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, फवाद हुसैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें वो भारत और भारत के चंद्रयान-3 मिशन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत आज सफलता के वो झंडे गाड़ रहा है जो शायद कभी किसी देश ने सोचे भी न थे। न सिर्फ शिक्षा, बल्कि विज्ञान, व्यापार, खेती हर क्षेत्र में भारत की चर्चा दुनिया भर में होती है। भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश भारत आज दुनिया के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है। भारत देश के बढ़ते प्रभाव का ही असर है कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी आज हमारे देश को अपना दोस्त कहता है। हालांकि एक तरफ जहां दूसरे देश भारत की बढ़ती लोकप्रियता से खुश हैं तो वहीं, एक ऐसा भी देश हैं जो कि हमेशा भारत के खिलाफ जहर ही उगलता है। इस देश का नाम पाकिस्तान है। अक्सर देखा जा चुका है कि न सिर्फ पाकिस्तानी हुकुमत भारत के खिलाफ विवादित बयान बाजी ही करती हैं। कई बार तो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पाकिस्तान ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की है लेकिन हर बार उसे ही मुंह की खानी पड़ती है।

chandrayaan 3 6

पाकिस्तानी सत्ता में बैठकर भारत के खिलाफ बयान देने वालों में पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे फवाद हुसैन भी शामिल हैं। हालांकि सत्ता गंवाने के बाद अब पाक के इस पूर्व मंत्री के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, फवाद हुसैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें वो भारत और भारत के चंद्रयान-3 मिशन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Pakistan

यहां देखें फवाद हुसैन का ट्वीट

ट्विटर पर फवाद हुसैन ने जो ट्वीट किया है उसमें उन्होंने लिखा है कि भारतवासियों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए को चंद्रयान के लिए शुभकामनाएं। ये मानव जाति के लिए एक न भूलने वाला ऐतिहासिक क्षण है। आगे फवाद हुसैन ने पाकिस्तान मीडिया से अपील की कि वो #चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वही पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन हैं जो कई सालों से तो भारत के खिलाफ जहर उगल रहे ही थे साथ ही इन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मजाक भी बनाया था। 2019 में जब चंद्रयान -2 मिशन लॉन्च हुआ था तब इन्हीं फवाद हुसैन ने भारत का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि अज्ञात क्षेत्र में 900 करोड़ रुपये लगाना बुद्धिमानी नहीं है। वहीं, जब चंद्रयान-2 मिशन फेल हो गया था तो फवाद ने ‘इंडिया फेल्ड’ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था।