नई दिल्ली। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करने के दौरान आटे को लीटर में बता दिया था। जिसकी बाद उनकी खूब फजीहत हुई थी। बीजेपी ने तो उनकी जमकर क्लास लगा डाली थी। हालांकि, इस बीच कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में आई थी, लेकिन अब कांग्रेस भी करती तो क्या करती, जब राहुल गांधी जैसे नेता आटे को लीटर को बताएंगे तो आप ही बताइए कि बचाव में तर्क देने के लिए क्या ही बचेगा। खैर, छोड़िए, उन मुद्दों को, ये बातें तो अब पुरानी हो चुकीं हैं, लेकिन आप उक्त पंक्तियों को पढ़कर मन ही मन यह जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर एकाएक राहुल गांधी के हास्यास्पद बयानों का जिक्र क्यों किया जा रहा है? आखिर माजरा क्या है? जरा कुछ खुलकर बताएंगे।
दरअसल, हुआ यूं कि कछ ऐसा ही बयान अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दे दिया है। जी हां… बिल्कुल सही पढ़ा आपने..या फिर आप यूं कह लीजिए पाकिस्तान के इमरान खान भी राहुल गांधी की राह पर चलने का मन बना चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आप ऐसा क्यों कह रहे हैं। क्या उन्होंने भी कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है क्या ? तो जवाब बिल्कुल स्पष्ट है कि अब उन्होंने भी राहुल गांधी की तर्ज पर आटे को लीटर में बताकर अपनी छीछालेदर करवा ली है। दरअसल, वे सत्तारूढ़ दल को निशाने पर लेने की जद्दोजहद में लगे थे। लेकिन इस बीच उन्होंने आटे को लीटर में बताकर अपनी फजीहत करवा डाली। आइए, आपको वो वीडियो दिखाते हैं, जिसने भी अभी सोशल मीडिया पर बवाल काटा हुआ है।
देखिए ये वीडियो
Atta Rs100 litre. pic.twitter.com/bV6KhhzB3z
— Naila Inayat (@nailainayat) September 15, 2022
बता दें कि अपने इस हास्यास्पद बयान की वजह से इमरान खान फिर से राहुल गांधी की तर्ज पर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। जिसमें लोग उनका जमकर मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, हम आपको आगे कुछ रिएक्शन दिखाते हैं।
⬇️
Rahul Pappu Gandhi to Imraand Handsome Khan pic.twitter.com/burSLMKSrz— Abhi (@heyAbhiTweets) September 15, 2022
दोनों एक जैसे हैंhttps://t.co/GUr2X4PUkG
— Rohit Sharma (@JayJawanJay2) September 15, 2022
— Vishupedia (@vishupedia) September 15, 2022
Guess what is common btwn @ImranKhanPTI & @RahulGandhi : #Atta per Litre. ?@AboutIndia @PuriVirender @kusumanjalising@vipul2777 @DoctorAjayita @samtakapur pic.twitter.com/ky3HzeQAmU
— #SunilKapoor 4 #Free #Hospital,#Treatment ? (@sunilkapoor8) September 15, 2022
This is outrageous.
Ours increased from 22 rupees/litre to 40 ??— A.K ?? (@Akash789123) September 15, 2022
Rahul Gandhi: pic.twitter.com/kAYQdk7Dsu
— नेतृत्व भारद्वाज (@NETRATV) September 15, 2022
Tough competition between him and @RahulGandhi pic.twitter.com/l0g1dmMKqz
— Baagad Billa 1⃣6⃣ (@BadeMyaun) September 15, 2022
बहरहाल, बतौर पाठक आपका इमरान खान के बयान पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम