newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयान देने वाले मलेशिया के पूर्व पीएम को लगा ये बड़ा झटका

95 वर्षीय महातिर फरवरी महीने में इस्तीफा देने से पहले तक दुनिया के सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री थे।लेकिन महातिर के अचानक इस्तीफे के बाद मलेशिया में हफ्तों तक सत्ता के लिए संघर्ष चला।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ प्रतिक्रिया देने वाले मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को मलेशिया में ही राजनीतिक रूप से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि महातिर मोहम्मद को संसदीय सत्र में विपक्ष के साथ बैठने को लेकर पार्टी से निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि महातिर को जिस राजनीतिक पार्टी से निकाला गया है, वो उसी के सह-संस्थापक रहे हैं।

india malaysia

आपको बता दें कि महातिर ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में भारत पर कश्मीर पर बलपूर्वक कब्जा करने का आरोप लगाया था। इस टिप्पणी को लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई और मलेशिया से खाद्य तेल के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि मलेशिया में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो भारत के साथ संबंधों में भी सुधार हुआ। महातिर के पीएम पद पर रहते भारत ने मलेशिया से तेल आयात पर गतिरोध लगा दिया था लेकिन अब भारत ने मलेशिया से खाद्य तेल का आयात करना शुरू किया है।

pak malaysia

यूनाइटेड इंडिजिनस पार्टी ऑफ मलेशिया ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, महातिर की पार्टी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। पार्टी चेयरमैन रहे महातिर ने मलेशिया की मोहिउद्दीन यासीन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार को समर्थन नहीं दिया जिसकी वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। मलेशिया में मार्च महीने में हुए बड़े राजनीतिक फेरबदल के बाद महातिर की जगह मोहिउद्दीन यासीन प्रधानमंत्री बने थे।

Mohiuddin Malaysia

95 वर्षीय महातिर फरवरी महीने में इस्तीफा देने से पहले तक दुनिया के सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री थे।लेकिन महातिर के अचानक इस्तीफे के बाद मलेशिया में हफ्तों तक सत्ता के लिए संघर्ष चला। ये राजनीतिक संकट तब खत्म हुआ जब महातिर के साथ बरसातु गठबंधन की स्थापना करने वाले मोहिउद्दीन को प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकित कर दिया गया।