newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Massive Incident: मिस्र की राजधानी काहिरा के चर्च में आग से 41 लोगों की जलकर मौत, 55 झुलसे

मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में भीषण आग लगने से 41 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में 55 लोग झुलसे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। काहिरा के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये चर्च इम्बाबा इलाके में है। चर्च का नाम अबु सेफीन है।

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में भीषण आग लगने से 41 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में 55 लोग झुलसे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। काहिरा के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये चर्च इम्बाबा इलाके में है। चर्च का नाम अबु सेफीन है। घनी आबादी के बीच बने चर्च में आग लगने के कारण का पता अब तक नहीं चला है। शुरुआती जांच के बाद दमकल विभाग ने कहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से चर्च में आग लगी और अंदर लकड़ी का काम होने की वजह से तेजी से फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर प्रार्थना कर रहे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका।

cairo church fire 3

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक चर्च में आग लगने के वक्त 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। आग फैलते ही वहां भगदड़ मच गई। तमाम लोग अंदर ही फंसे रह गए और आग की चपेट में आ गए। इस हादसे पर मिस्र में लोग दुख जता रहे हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने चर्च में आग लगने के बाद कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस से फोन पर बात कर हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। सिसी ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

cairo church fire 2

मिस्र के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर अपने बयान में कहा कि मैं इस दुखद हादसे के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। सभी संबंधित एजेंसियों और संस्थानों को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा सके। मुस्लिम बहुल देश मिस्र में करीब एक करोड़ ईसाई आबादी रहती है। जो आए दिन उत्पीड़न की शिकायत भी करते हैं। जांच से आग के कारणों का खुलासा होने पर पता चलेगा कि ये हादसा था, या जानबूझकर यहां किसी ने आग भड़काई।