newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चीन : हुबेई में राष्ट्रीय भर्ती अभियान शुरू

कोरोना की शुरुआत वुहान से हुई जिसके बाद बड़ी तादाद में चीन में ये वायरस फैला और कई लोगों को इस महामारी से सैंकड़ों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

बीजिंग। कोरोना की शुरुआत वुहान से हुई जिसके बाद बड़ी तादाद में चीन में ये वायरस फैला और कई लोगों को इस महामारी से सैंकड़ों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। वुहान ने एक बार फिर अपनी गाड़ी पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाने शुरू कर दिए। वुहान से बाहर निकलने के सभी चैनलों पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया।

coronavirus-china-russia

इसके साथ ही वुहान सरकार महामारी की रोकथाम को सामान्य करने पर जोर देते हुए उद्यमों के उत्पादन को फिर से शुरू करने में भी तेजी ला रही है। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय भर्ती अभियान शुरू किया गया है।

चाइना मीडिया ग्रुप और वुहान नगर पार्टी समिति के संगठन विभाग द्वारा सह-प्रायोजित ‘वसंत में राष्ट्रीय भर्ती गतिविधि’ की हुबेई (वुहान) विशेष ऑनलाइन भर्ती गतिविधि 13 अप्रैल को शुरू हुई।

जीनयीनटान अस्पताल, श्ये हे अस्पताल और वुहान कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग ग्रुप आदि प्रसिद्ध उद्यम विश्वविद्यालय के स्नातक सहित रोजगार समूहों के लिये 63 हजार से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियां प्रदान करने के लिये ऑनलाइन एकत्र हुए।