newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाकिस्तान ने 282 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ 282 भारतीय कैदियों की सूची साझा की। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक-दूसरे को अपने परमाणु संयंत्रों की जानकारी भी दी।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ 282 भारतीय कैदियों की सूची साझा की। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक-दूसरे को अपने परमाणु संयंत्रों की जानकारी भी दी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को 282 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी गई। इनमें 227 मछुआरे और 55 अन्य नागरिक हैं।

Pakistan Flag
बयान में कहा गया है, “यह कदम 21 मई 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए राजनयिक पहुंच करार के अनुरूप है जिसके तहत दोनों देश साल में दो बार, एक जनवरी और एक जुलाई को एक-दूसरे को अपने-अपने देशों के कैदियों की सूची सौंपते हैं।” पाकिस्तान ने बीते साल अप्रैल में सद्भावना के तहत 55 भारतीय मछुआरों और पांच अन्य नागरिकों को रिहा किया था। इन्हें कराची के मालिर जेल से रिहा किया गया था।

india pakistan
बयान में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु संस्थानों की सूची भारतीय प्रतिनिधि को इस्लामाबाद में सौंपी जबकि भारत ने अपने संस्थानों की सूची नई दिल्ली में पाकिस्तानी प्रतिनिधि को सौंपी।

indian high commission in pakistan
परमाणु संस्थानों व संबंधित सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए हुए करार के तहत दोनों देश एक-दूसरे को इन संस्थानों से जुड़ी सूची हर साल एक जनवरी को सौंपते हैं। यह करार दोनों देशों के बीच 31 दिसंबर 1988 में हुआ था।