newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: पाकिस्तान में एक शादी ऐसी भी, JCB पर निकले दुल्हा-दुल्हन, चौंके बाराती, लोगों ने खूब ली चुटकी

Pakistan: बदलते दौर के साथ चीजें कितनी बदल चुकी हैं, इस चीज का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को देखकर ही लगाया जा सकता है। यूं तो सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियों वायरल होते हैं, जिसमे कई तरह की झलक दिखाई देती है।

नई दिल्ली। बदलते दौर के साथ चीजें कितनी बदल चुकी हैं, इस चीज का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को देखकर ही लगाया जा सकता है। यूं तो सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमे कई तरह की झलक दिखाई देती है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन क्या नहीं करते? यहां तक की हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का तो एक नया ट्रेंड चल चुका है, लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान के एक ऐसी शादी की वीडियो सामने आया है, जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी पर लेकर जा रहा है।

जेसीबी पर सवार दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खुशनुमा बनाने के लिए पाकिस्तान के दूल्हे ने अनोखा तरीका निकाला है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन की विदाई के लिए कोई लग्जरी कार या डोली नहीं बल्कि एक जेसीबी को चुना है। जिस पर सवार होकर दोनों लोग पहुंचे।

यह वीडियो पाकिस्तान के हुंजा घाटी का बताया जा रहा। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे रोड पर जेसीबी चल रही है और उस पर दूल्हा-दुल्हन खड़े होकर जा रहे है और इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी कम नहीं थी। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों ने भी खूब मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा जब शादी के लिए बजट कम हो, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कुछ भी कर लो सुखी नहीं हो सकते।

वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक और सुरक्षा की अनदेखी करार दिया है। एक पत्रकार की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ट्विटर यूजर ने लिखा, दूल्हा एक जेसीबी ऑपरेटर था और दुल्हन बस उसके पेशे का सम्मान कर रही थी।