newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India and Russia : पीएम मोदी ने दोस्त पुतिन को इस अंदाज में किया हैप्पी बर्थडे विश, लिखी ये बात

PM Modi wishes Russian President Putin on birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के पोषण में उनकी व्यक्तिगत भूमिका की सराहना भी की। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके 68 वें जन्मदिन पर टेलीफोन पर बातचीत के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि इससे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर चिठ्ठी भेजकर बधाई दी थी।

President Putin and Narendra Modi

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैंने आज अपने दोस्त व्लादिमीर पुतिन से बात करके उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत और रूस के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत योगदान की तारीफ भी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि ‘फोन कॉल में, दोनों नेताओं ने आने वाले दिनों में संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की, जिसमें कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियां भी शामिल थीं। पीएम मोदी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति के सामान्य होने के बाद जल्द से जल्द भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने की उत्सुकता व्यक्त की।