newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया को ‘ताइवान दिवस’ से दूर रहने को कहा तो उसी ऑफिस के बाहर लगा मिला ये पोस्टर

Taiwan National Day : शनिवार को ताइवान अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। हाल ही में चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया को ताइवान के राष्ट्रीय दिवस समारोह को कवर न करने की धमकी दी थी। जिसके बाद भाजपा नेता ने चीन को उसी भाषा में जवाब देते हुए ऐसा कुछ कर डाला है जिसपर अब सोशल मीडिया जमकर तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली। शनिवार को ताइवान (Taiwan) अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। हाल ही में चीनी दूतावास (Chinese Embassy) ने भारतीय मीडिया को ताइवान के राष्ट्रीय दिवस समारोह को कवर न करने की धमकी दी थी। जिसके बाद भाजपा नेता ने चीन को उसी भाषा में जवाब देते हुए ऐसा कुछ कर डाला है जिसपर अब सोशल मीडिया जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामना देने वाले पोस्टर लगे नजर आए हैं। दरसअल, ये पोस्टर चीनी दूतावास के पत्र के जवाब के तौर पर लगाए गए हैं। इसके अलावा पोस्टर मैं फर्क ये है कि ये पोस्टर लाल की जगह, इसमें भगवा रंग भी हैं। बीती रात को इन पोस्टर को चीनी दूतावास के बाहर लगा देखा गया।

Taiwan

ताइवान को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं देने वाले ये पोस्टर चीनी दूतावास के बाहर ही नहीं, बल्कि चाणक्यपुरी के हाई सिक्योरिटी वाले डिप्लोमेटिक एरिया में भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा लगाए गए हैं।

दरअसल, चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और भारतीय मीडिया को नसीहत देता रहा है कि ताइवान को अलग देश न पुकारे। चीन चाहता है कि पूरी दुनिया उसे उसके ही हिस्से के तौर पर स्वीकार करे। खास बात यह है कि वन चाइना की दुहाई देने वाला चीन लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने को ‘अवैध’ बताता आया है, जो भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता का अपमान है।