newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: ‘मोदी सरकार से सवाल पूछो तो हमले होते हैं’, राहुल गांधी ने बीबीसी दफ्तरों के सर्वे का दिया उदाहरण, बीजेपी का पलटवार

मोदी सरकार में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर दुनिया को ये बता रहे हैं कि भारत में कोर्ट और लोकतंत्र पर संकट है। राहुल गांधी के ताजा बयान के बाद अब बीजेपी की तरफ से एक बार फिर उनपर निशाना साधे जाने के आसार हैं।

लंदन। पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और अब ब्रिटिश मीडिया। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने विदेश में एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। लंदन में शनिवार को राहुल गांधी ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कोई पीएम नरेंद्र मोदी या उनकी सरकार से सवाल पूछता है, तो उस पर हमले किए जाते हैं। राहुल गांधी ने बीबीसी के दफ्तरों के इनकम टैक्स सर्वे का उदाहरण भी दिया। राहुल गांधी ने बीबीसी के सर्वे को भारत में आवाज का दमन बताया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को चुप कराने की सत्तारूढ़ बीजेपी लगातार कोशिश करती है। जिसके खिलाफ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।

rahul gandhi in london 1

राहुल गांधी ने ये आरोप भी लगाया कि मीडिया, न्यायपालिका, संसद सभी पर हमले हो रहे हैं। सामान्य तरीकों से लोगों की आवाज उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है। उन पर हमले होते हैं। सरकार की पैरवी करने वालों को सम्मान दिया जाता है। अगर बीबीसी मोदी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे, तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी भारत के लोगों को चुप कराना चाहती है। वो चाहती है कि देश की चीजों को लेकर अपने करीबी दोस्तों को दे सके।

rahul gandhi in london 2

बीजेपी ने इससे पहले विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया था। मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर, संबित पात्रा और रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि राहुल विदेश जाकर भारत के खिलाफ बोल रहे हैं। वहीं, मोदी सरकार में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर दुनिया को ये बता रहे हैं कि भारत में कोर्ट और लोकतंत्र पर संकट है। राहुल गांधी के ताजा बयान के बाद अब बीजेपी की तरफ से एक बार फिर उनपर निशाना साधे जाने के आसार हैं।