newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine Conflict: कुछ ही घंटे में रूस कर सकता है यूक्रेन रूस पर हमला, इस ऐलान से मची सनसनी, भारत  ने भी उठाया ये कदम !

Russia Ukraine Conflict: उधर, जो लोग यूक्रेन जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें वहां जाने से साफ इनकार कर दिया है, चूंकि इस बात की आशंका लगातार गहराती जा रही है कि स्थिति कभी-भी बिगड़ सकती है। भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों ने भी वहां रह रहे अपने नागरिकों को अपने देश लौट जाने के लिए कह दिया है। रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।

नई दिल्ली। अगर आप समसामायिक मसलों को लेकर संवेदनशील रहने वाले लोगों में से हैं, तब तो आपको पता ही होगा कि पिछले कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच किसी तरह खींचतान का सिलसिला जारी है। अभी तक दो दोनों ही देशों के बीच स्थिति महज वाकयुद्ध तक सीमित थी। लेकिन अब बात युद्ध तक आ पहुंची है। जिसकी शुरूआत रूस ने कथित तौर शुरू कर दी है। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि कुछ घंटों के बाद यानी की 16 फरवरी को रात 2 या 2:30 बजे के आसपास रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इस खबर के बाद यूक्रेन में सनसनी का आलम है। सभी खौफजदा हो चुके हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या जाए। उधर, जैसे ही अन्य देशों को इसके बारे में जानकारी मिली तो सभी ने एहतियात भरे कदम उठाने शुरू कर दिए। इसकी जानकारी लगते ही सबसे पहले भारत ने यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों को अपने देश आने के लिए कह दिया।

रूस और यूक्रेन के बीच झगड़े का कारण बनने वाला द्वीप - BBC News हिंदी

उधर, जो लोग यूक्रेन जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें वहां जाने से साफ इनकार कर दिया है, चूंकि इस बात की आशंका लगातार गहराती जा रही है कि स्थिति कभी-भी बिगड़ सकती है। भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों ने भी वहां रह रहे अपने नागरिकों को अपने देश लौट जाने के लिए कह दिया है। रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। सैनिक हलचल बढ़ गई है। रूस के खिलाफ सैनिक खुद को लामबंद कर रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन और रूस के बीच चल रही स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी कि हालात युद्ध जैसे न हो। यूक्रेन का साफ कहना है कि पुतिन कभी-भी अपने सैनिकों को हमला करने का फरमान जारी कर सकते हैं, उसके मिजाज का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। अब ऐसे में यूक्रेन और रूस दोनों ही देशों के बीच तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हालात संजीदा महज यूक्रेन में ही नहीं, बल्कि रूस में ही है। इस बात में कोई दोमत नहीं है कि अगर दोनों ही देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हुई तो इसका असर दोनों पर ही पड़ेगा। आइए, आगे की रिपोर्ट में जानते हैं कि अगर दोनों ही देशों के बीच युद्ध होता है, किन-किन मोर्चों पर दोनों ही देशों पर असर पृड़ता है।

यूक्रेन की कैसी होगी स्थिति

अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो वहां 50 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो सकती है, जो कि उसे तबाह करने के लिए काफी है और इसके अलावा जाना माल की जो हानि होगी, सो अलग होगी। युद्ध की वजह से गंभीर हालातों का सामना महज यूक्रेन ही नहीं, बल्कि रूस को भी करना पड़ सकता है। इस युद्ध में रूस के 7 हजार से भी अधिक सैनिक मारे जा सकते हैं। अब देखना होगा कि आगे चलकर दोनों ही देशों क्या स्थिति देखने को मिलती है।