newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: शेर के पिंजरे में शख्स ने डाला हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

Viral video: वायरल वीडियो में शख्स शेर को पिंजरे के बाहर से देख रहा हैं और पिंजरे के अंदर से शेर शख्स को देख रहा हैं। उसके बाद जब शख्स से नहीं रहा गया तब उसने अपनी उंगली डाल कर शेर के साथ खेलना शुरू कर दिया। जिससे गुस्से में आए शेर ने व्यक्ति की उंगली को चबा लिया। फिर व्यक्ति ने अपनी उंगली छुड़ाने के लिए सारी मशक्कत कर डाली जिसके बाद व्यक्ति की उंगली की सिर्फ हड्डी बाहर आई बाकी का पार्ट शेर चबा गया।

नई दिल्ली। कहते हैं शेर से न तो दोस्ती अच्छी न ही दुश्मनी। शेर को दूर से देख के निकल जाने में ही भलाई हैं। भले ही ये जानवर पिंजरे के अंदर क्यों न हो लेकिन इससे मस्ती करना आपको महंगा पड़ सकता हैं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के एक चिड़िया घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक व्यक्ति शेर के मस्ती करने की कोशिश करता है। मगर शेर के साथ मस्करी उस शख्स को महंगा पड़ा गया। दिल दहला देने वाले ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ हैं। यह वीडियो जमैका का बताया जा रहा हैं। जिसमें व्यक्ति शेर के ही साथ मस्करी करता दिखाई दे रहा है।

शेर को आया गुस्सा

अफ्रीका चिड़िया घर में जब पिंजरे में बंद शेर के साथ सब सेल्फी और वीडियो लेने में व्यस्त थे। उसी समय एक व्यक्ति ने शेर के साथ कर दी ये मस्ती जो शेर को बिल्कुल पसंद नहीं आई। फिर इस व्यक्ति के साथ जो हुआ वो एक बुरे सपने से कम नहीं था।

शेर ने चबा ली शख्स की उंगली

वायरल वीडियो में शख्स शेर को पिंजरे के बाहर से देख रहा हैं और पिंजरे के अंदर से शेर शख्स को देख रहा हैं। उसके बाद जब शख्स से नहीं रहा गया तब उसने अपनी उंगली डाल कर शेर के साथ खेलना शुरू कर दिया। जिससे गुस्से में आए शेर ने व्यक्ति की उंगली को चबा लिया। फिर व्यक्ति ने अपनी उंगली छुड़ाने के लिए सारी मशक्कत कर डाली जिसके बाद व्यक्ति की उंगली की सिर्फ हड्डी बाहर आई बाकी का पार्ट शेर चबा गया।

Jamaica zoo

वायरल हुआ वीडियो

इस खौफनाक वीडियो को ट्विटर पर @oneciaG  नाम के व्यक्ति के अंकाउट से एक यूजर ने ट्वीट किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ जमाइकन कहावत भी लिखा हैं- दिखावे के चक्कर में अपमान ही होता हैं। वीडियो को आज ही शेयर किया गया हैं। जिसे 15 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया हैं और कई लोगों ने कमेंट भी कर डाला। और इस व्यक्ति की मूर्खता पर भी लोग हस रहे हैं।