newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi On International Day Of Yoga: आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करेंगे पीएम मोदी, Video संदेश में कहा- ग्लोबल स्पिरिट बन गया है

मोदी ने कहा कि हमने नए विचारों को संरक्षण दिया है। विविधताओं को सेलिब्रेट किया। हर संभावना को योग प्रबलतम बनाता है। योग हमें उस चेतना से जोड़ता है, जो एकता का अहसास कराता है। योग के जरिए अंतर्विरोधों को खत्म करने का आह्वान कर कहा कि हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत को दुनिया के लिए उदाहरण के तौर पर पेश करना है।

न्यूयॉर्क। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। उनके अमेरिका दौरे की खास बात ये भी है कि आज ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। पीएम मोदी हर साल योग दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। पहली बार वो योग दिवस पर विदेश में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योग दिवस का ये कार्यक्रम भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क से भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक विचार था, जिसे दुनिया ने अपनाया है।

pm modi 12

मोदी ने कहा कि योग आज ग्लोबल स्पिरिट बन गया है। हमारे आदर्श, भारत का दर्शन और दृष्टि हो, हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और सभी को साथ लेने की परंपरा अपनाई है। मोदी ने कहा कि हमने नए विचारों को संरक्षण दिया है। विविधताओं को सेलिब्रेट किया। ऐसी हर संभावना को योग प्रबलतम बनाता है। उन्होंने कहा कि योग हमें उस चेतना से जोड़ता है, जो एकता का अहसास कराता है। योग के जरिए अंतर्विरोधों को खत्म करने का आह्वान पीएम मोदी ने किया और कहा कि हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को दुनिया के लिए उदाहरण के तौर पर पेश करना है। अपने संदेश में मोदी ने कहा कि इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ओशन रिंग ऑफ योगा की वजह से खास है। ये योग के विचार और समुद्र के विस्तार पर आधारित है।

मोदी ने कहा कि ऋषि-मुनियों ने युज्यते अनेन इति योग कहा। यानी जो जोड़ता है, वो योग है। योग का प्रसार उस विचार का विस्तार है, जो पूरी दुनिया को परिवार के तौर पर साथ लाता है। उन्होंने योग का अर्थ बताया और कहा कि कर्म में कुशलता ही योग है। मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में ये मंत्र काफी अहम है और इससे योग की सिद्धि तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि योग से हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे।