newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन : महिंद्रा ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन, कंपनी ने खोली 10 रसोई

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार, एनजीओ और कई बड़ी कंपनी सामने आ रही हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के बीच रोज कमाने खाने वाले लोग और गरीबों के सामने खाने की परेशानी आ रही हैं।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार, एनजीओ और कई बड़ी कंपनी सामने आ रही हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के बीच रोज कमाने खाने वाले लोग और गरीबों के सामने खाने की परेशानी आ रही हैं। जिसको देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने अलग-अलग जगहों पर 10 रसोई बनाई हैं, जिसके जरिए जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस बात की जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने ट्वीट कर दी। जिसमें जरूरतमंदों के लिए कंपनी की भागीदारी के बारे बताया।

पवन ने अपने ट्वीट में बताया, ”जरूरतमंदों को 50,000 भोजन और 10,000 राशन जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जा चुका है। जिन लोगों को मदद की जरूरत है और वह इस रसोई का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह उन तक पहुंच सकते हैं, एक रसोई एक दिन में 10,000 लोगों को भोजन उपलब्ध करवा सकती है।”

इसके अलावा कंपनी इस लड़ाई में शामिल लोगों की मदद के लिए इसके अलावा कंपनी फेस शील्ड बनाने का ऐलान भी कर चुकी है, जिसका काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही कंपनी फेस मास्क उपलब्ध भी करवा रही है। कंपनी ने कंफर्म किया है जल्द ही रोजना 10,000 मास्क तैयार करने काम शुरू कर दिया जाएगा।