newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World Richest Persons: मुकेश अंबानी को पछाड़कर ये शख्स बना भारत का सबसे अमीर उद्योगपति, जुकरबर्ग को लगा बड़ा चूना

World Richest Persons:दुनिया भर के शेयर बाजारों में अभी गिरावट का समय चल रहा है। इसके प्रभाव से अमीरों की रैंकिंग में भी फेरबदल हुआ है। आर्थिक दुनिया में हुई इस हलचल में बड़े–बड़े उद्योगपतियों को नुकसान उठाना पड़ा है। फेसबुक, अब मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी इससे बच नहीं पाए हैं। वहीं, भारत और एशिया के लंबे समय तक नंबर एक धनकूबेर रहें मुकेश अंबानी को अपनी बादशाहत गंवानी पड़ी है।

नई दिल्ली। दुनिया भर के शेयर बाजारों में अभी गिरावट का समय चल रहा है। इसके प्रभाव से अमीरों की रैंकिंग में भी फेरबदल हुआ है। आर्थिक दुनिया में हुई इस हलचल में बड़े–बड़े उद्योगपतियों को नुकसान उठाना पड़ा है। फेसबुक (अब मेटा) कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी इससे बच नहीं पाए हैं। वहीं, भारत और एशिया के लंबे समय तक नंबर एक धनकुबेर रहें मुकेश अंबानी को अपनी बादशाहत गंवानी पड़ी है। विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को भी शेयर बाजार की ताजा गिरावट से नुकसान हुआ है, पिछले 1 दिन में उनके नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट हुई है। हालांकि, एलन मस्क अभी भी नंबर वन बने हुए हैं।

rupees dollar

अंबानी को अडाणी ने किया पीछे

अडानी समूह के गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए अब एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गए हैं। पहले भी गौतम, मुकेश अंबानी को पछाड़ने के करीब पहुंचे जरूर, लेकिन कभी भी आगे नहीं निकल पाए थे। पर अब, गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के टैग के साथ-साथ दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गए हैं। फोर्ब्स ने जो रियल टाइम लिस्ट जारी की उसके अनुसार, गौतम अडानी एंड फैमिली अब 90 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ 10वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। वे अब एशिया  के भी नंबर वन धनकुबेर हैं।

ADANI

जुकरबर्ग को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

फेसबुक, जिसे अब मेटा के नाम से भी जाना जाता है, उसके मालिक जुकरबर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। गौरतलब है कि कंपनी के शेयरों में गुरुवार को 26 फीसदी की जबरदस्त गिरावट हुई, जिससे उनकी दौलत को 29.7 बिलियन डॉलर का चुना लग गया। इस तरह उनकी कुल संपत्ति 84.8 बिलियन डॉलर पर आ गई, जिससे वह अडानी और अंबानी के बाद 12वें स्थान पर आ गए।