newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना का कोहराम जारी, एक दिन में आए सर्वाधिक 90 हजार से अधिक मामले

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस(Corona) के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं है।

नई दिल्ली। कोरोना के मामले अब देश में तेजी के साथ बढ़ते चले जा रहे हैं। हालत ये है कि रोजाना नए मामले अपनी ही रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 90,633 मामले सामने आए और 1,065 मौतें हुईं।

india corona

वहीं देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 41 लाख 13 हजार 812 हो गई है। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख हजार 320 है। वहीं 31 लाख 80 हजार 866 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस महामारी की वजह से देशभर में 70 हजार 626 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 41 लाख 23 हजार है। संक्रमितों की संख्या के मामले में ब्राजील को पछाड़कर अब भारत जल्द ही दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है।

corona india

हालांकि राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.72% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

bhopal corona update

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं है। 5 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 88 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।