newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 30 हजार के पास, अब तक 934 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल के 33 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो डॉक्टर, 23 नर्सिंग स्टाफ,टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

नई दिल्ली। कोरोना के प्रकोप से दुनियाभर में मचे कोहराम के बीच भारत में इसके मरीजों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 29,435 हो गई है। वहीं इस जानलेवा महामारी के चलते 934 लोगों की जान जा चुकी है।

Oxford University Corona Vaccine

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल के 33 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो डॉक्टर, 23 नर्सिंग स्टाफ,टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी की हालत सामान्य है।

corona Virus

इसके ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि, राज्य में सात नए #COVID19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और अब तक 1 की मौत हुई है । अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 118 है। कुल 37 मरीज ठीक हो गए हैं।

वहीं, इस वायरस से दुनिया में संक्रमित मामलों की संख्या तीस लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से 8,78,813 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से दुनिया में मरने वालों की संख्या दो लाख आठ हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें से दो तिहाई यूरोप से हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौत की बात करें तो अमेरिका में 55 हजार से ज्यादा लोग अब तक मर चुके हैं।

Italy corona

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन में एक बार फिर से 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,303 पहुंच गई है।