newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उत्तर प्रदेश : कोरोना काल में अब पढ़ाई का बोझ होगा कम, UP बोर्ड ने घटाया 30% सिलेबस

कोरोना संकट के बीच अब उत्तर प्रदेश के छात्रों को बड़ी रहत मिली है। UP बोर्ड ने 30% सिलेबस घटा दिया है। शासन ने बोर्ड के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

लखनऊ। कोरोना संकट के बीच अब उत्तर प्रदेश के छात्रों को बड़ी रहत मिली है। UP बोर्ड ने 30% सिलेबस घटा दिया है। शासन ने बोर्ड के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब बचा हुआ 70 फीसदी पाठ्यक्रम 3 भाग में पढ़ाया जाएगा।

up board

इसके पहले भाग में वो पाठ्यक्रम होगा जिसे कक्षावार, विषयवार और अध्यायवार वीडियो बनाकर ऑनलाइन पढ़ाया जाए। इस पूरे पाठ्यक्रम को टीवी चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। दूसरे भाग में वो पाठ्यक्रम लिया जाएगा, जिसे छात्र-छात्राएं खुद पढ़ सकें। इसके बाद तीसरा भाग प्रोजेक्ट आधारित होगा। इसके लिए तैयार एकेमडिक कैलेंडर जल्द जारी होगा।

UP Board

बता दें कि बीते सप्ताह सरकार ने सीबीएसई के सिलेबस को 30 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय लिया है, जिसके बाद सीबीएसई ने नये सत्र 2020-21 का नया करीकुलम छात्रों के लिए जारी कर दिया है। बता दें कि सिलेबस में ये बदलाव सिर्फ नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए किया गया है।

छात्र सीबीएसई की आध‍िकारिक वेबसाइट या यहां दिए गए लिंक के माध्यम से पूरा करीकुलम देख सकते हैं। इस बारे में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोख‍रियाल निशंक ने ट्वीट करके कहा कि लर्निंग एचीवमेंट के महत्व को ध्यान में रखते हुए और मुख्य अवधारणाओं को बरकरार रखते हुए सिलेबस को 30% तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया है।