नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा और मैनपुरी में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों के बारे में बात की। इस दौरान योगी ने विपक्ष के इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। योगी ने कहा कि भारत के प्रति नफरत की भावना से जुड़े कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन से जुड़े लोगों को जब भी सत्ता में आने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होंने देश के अंदर अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर डकैती डालने के साथ ही गरीबों के हकों पर भी डकैती डालने का कुत्सित प्रयास किया है।
इंडी गठबंधन से जुड़े लोगों को जब भी सत्ता में आने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होंने देश के अंदर अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर डकैती डालने के साथ ही गरीबों के हकों पर भी डकैती डालने का कुत्सित प्रयास किया है… pic.twitter.com/eP5Loo8ZBi
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 25, 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस आएगी तो विरासत टैक्स लगाएगी। इसका मतलब आपके बाप दादाओं ने जो संपत्ति अर्जित की है, उस संपत्ति का आधा हिस्सा इनकी सरकार हड़प लेगी। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी के आरक्षण में 32 फीसदी आरक्षण मुस्लिमों को दे दिया। कांग्रेस पिछड़ी जाति के लोगों के आरक्षण में भी डकैती डालने का काम कर रही है उसे बांटने का काम कर रही है।
यूपी: मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “कांग्रेस आएगी तो विरासत टैक्स लगाएगी। इसका मतलब आपके बाप दादाओं ने जो संपत्ति अर्जित की है, उस संपत्ति का आधा हिस्सा इनकी सरकार हड़प लेगी।” pic.twitter.com/Z4l4q2KoMa
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 25, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बयान देकर पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा है कि पुलवामा में जान गंवाने वाले जवानों की विधवाओं के ‘मंगलसूत्र’ का क्या हुआ? मैं समाजवादी पार्टी के उस नेता से पूछना चाहता हूं कि उन राम भक्तों की विधवाओं और उनके ‘मंगलसूत्र’ का क्या हुआ, जिनका खून समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में बहाया था।’
#WATCH | While addressing a public meeting in Etawah, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, “A Samajwadi party leader has made a statement asking PM Modi what has happened to the ‘Mangalsutra’ of widows of those soldiers who lost their lives in Pulwama. I want to ask… pic.twitter.com/ifdKlP2fsv
— ANI (@ANI) April 25, 2024
योगी ने कहा कि लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। आपके द्वारा 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा किया गया और उस विश्वास का नतीजा आज हम सबके सामने है। दुनिया में आज भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद से भारत मुक्त हुआ है।
आपके एक वोट ने देश की तकदीर और तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया… pic.twitter.com/Aly0btjALB
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 25, 2024