newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: बिग बॉस के घर में हो रहा जमकर हंगामा, दिव्या और प्रतिक में रोज हो रही जमकर लड़ाई

Bigg Boss OTT: हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि दिव्या किचन में ड्यूटी कर रही हैं और इसके बाद वो ब्रेकफास्ट को लेकर बातें कर रही थीं। तभी उनके बीच प्रतिक उनकी बातचीत में घुस गए। इसी बीच दोनों में जमकर बहस हो गई और दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो गई। ये लड़ाई हाथापाई की नौबत तक आ गई।

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर में जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। जब से शो शुरू हुआ है तब से ही 2 कंटेस्टेंट्स लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं ये दोनों करण जौहर के आगे भिड़ गए। ये दोनों कोई और नहीं दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल हैं। जो शुरू से अब तक लड़ ही रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में भी दोनों लड़ते हुए नजर आए हैं। जिसकी वजह से दिव्या परेशान हो जाती है और रोने लगती हैं।

divya prateek2

हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि दिव्या किचन में ड्यूटी कर रही हैं और इसके बाद वो ब्रेकफास्ट को लेकर बातें कर रही थीं। तभी उनके बीच प्रतिक उनकी बातचीत में घुस गए। इसी बीच दोनों में जमकर बहस हो गई और दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो गई। ये लड़ाई हाथापाई की नौबत तक आ गई।

दिव्या को रोते देख उनकी दोस्त शमिता शेट्टी, जीशान खान, राकेश बापत, करण नाथ, रिद्धिमा पंडित आ गए और उन्हें शांत कराने लगे। दिव्या अपने दोस्तों से प्रतिक की शिकायत करती हैं कि वो उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं।