newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 3 March 2022: अक्षरा को बिरला हाउस की बहू बनाने के लिए तैयार नहीं होगा हर्ष, बढ़ेगी बाप-बेटे के बीच की दरार

YRKKH 3 March 2022:अभिमन्यु  गोयनका से उन्हें चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगता है। वहीं मनीष भी अक्षरा को थैंक्यू कहता है और कहता है कि उसका फैसला गलत था और तुमने मुझे समझा दिया। जिसके बाद सुहासिनी कहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी बिल्कुल नायरा और कार्तिक के जैसी है।

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। सीरियल में अक्षरा का रोल प्रणाली और अभिमन्यु का किरदार हर्षद प्ले कर रहे हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में अभिमन्यु नाराज अक्षरा को मनाने के लिए माहेश्वरी हाउस बारात लेकर पहुंच जाता है। वहीं मनीष ने अपनी शर्त वापस ले ली है और अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। आज के एपिसोड में अभिमन्यु माहेश्वरी हाउस बारात लेकर पहुंच चुका है और उसका वहां बहुत अच्छे से स्वागत किया जा रहा है।अक्षरा अभिमन्यु को अपने परिवार के साथ भी जाकर बात करने के लिए कहती है। अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि वह हमेशा परिवार के बारे में बात करती है। अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि क्या उसे कोई दिक्कत है क्या।

दूल्हे बने अभिमन्यु का माहेश्वरी हाउस में होता है स्वागत

अक्षरा और अभिमन्यु की बात सुनकर मनीष अक्षरा का पक्ष लेता है और अभिमन्यु से कहता है कि उसे अपने पिता हर्ष से बात करनी चाहिए। अगर हमारी मदद की जरूरत है तो हम भी हर्ष से बात करने आ सकते हैं। मनीष की बात सुनने के बाद अभि परिवार से बात करने का फैसला लेता है। माहौल को हल्का करने के लिए नील कहता है कि अभी वो अक्षरा को घर नहीं ले जा रहे हैं, लेकिन वे बिदाई वाइब्स दे रहे हैं। ये बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।

महिला करेगी हर्ष को समझाने की कोशिश

अभिमन्यु  गोयनका से उन्हें चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगता है। वहीं मनीष भी अक्षरा को थैंक्यू कहता है और कहता है कि उसका फैसला गलत था और तुमने मुझे समझा दिया। जिसके बाद सुहासिनी कहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी बिल्कुल नायरा और कार्तिक के जैसी है। सभी लोग वहां खड़े होकर अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी की बलाएं लेते हैं। वहीं बिरला हाउस में बारात वाली बात सुनते ही बवाल हो जाता है। महिला हर्ष को समझाने की कोशिश करती है कि अक्षरा इस घर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है हालांकि हर्ष किसी की बात नहीं सुनता क्योंकि उसे अक्षरा से बहुत सारी दिक्कत होती है। वहीं अभिमन्यु हर्ष से शादी में शामिल न होने के लिए कहता है अगर उसे अक्षरा से इतनी समस्या है।