newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Zaheer Iqbal And Sonakshi Sinha: खुल्लम-खुल्ला जहीर इकबाल ने किया प्यार का इजहार, सोनाक्षी सिन्हा को कहा- आई लव यू

Zaheer Iqbal And Sonakshi Sinha: एक्टर जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो सोनाक्षी को जन्मदिन विश करते दिख रहे हैं। सोनाक्षी का बर्थडे 2 जून को था लेकिन उन्होंने अब लेट पोस्ट डालकर विश किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। बी टाउन के गलियारों में सोनाक्षी और ‘नोटबुक’ एक्टर जहीर इकबाल के किस्से मशहूर है। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स में से किसी स्टार ने भी अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है। हालांकि एक्टर की नई पोस्ट को देखकर ये साफ जाहिर होता है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। हाल ही में जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने प्यार का इजहार किया है। पोस्ट का कैप्शन प्यार और रिलेशनशिप का संकेत दे रहा हैं।

इकबाल ने किया प्यार का इजहार

एक्टर जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो सोनाक्षी को जन्मदिन विश करते दिख रहे हैं। सोनाक्षी का बर्थडे 2 जून को था लेकिन उन्होंने अब लेट पोस्ट डालकर विश किया है। जहीर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थ-डे SONZZZ…मुझे नहीं मारने के लिए थैंक्यू…आई लव यू..यहां आपके लिए बहुत सारा खाना, प्यार और हंसी है। ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया और फैंस कयास लगा रहे हैं कि जहीर ही सोनाक्षी के मिस्टर परफेक्ट हैं। फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को अडोरेबल बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)


बीते महीने ही एक्ट्रेस ने की थी सगाई

गौरतलब है कि बीते महीने ही सोनाक्षी ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अपनी सगाई की खबर की पुष्टि की थी। फोटोज में एक्ट्रेस किसी के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दी थी। हालांकि वो शख्स कौन था ये बात सामने नहीं आई। फोटोज में एक्ट्रेस अपनी रिंग फिंगर की डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती दिखी थी। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस से पूछ रहे थे कि किसके साथ सगाई की है..कौन है वो। हालांकि सोनाक्षी ने अभी तक इसके बारे में खुलकर बात नहीं की है। फैंस आज भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।