newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का 34वां जन्मदिन आज,फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में ली एंट्री

Happy Birthday Parineeti Chopra: परी का बचपन से ही पढ़ाई में मन लगता था इसलिए वह 17 साल की उम्र में इंग्लैंड चली गई, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेस, इकोनॉमिक में ट्रिपल डिग्री कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने संगीत में भी बीए ऑनर्स किया हुआ हैं।

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। परी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खुद के दम से पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस का आज यानी 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में जन्म हुआ था। परिणीति चोपड़ा का आज 34वां जन्मदिन हैं। परी का बचपन से ही पढ़ाई में मन लगता था इसलिए वह 17 साल की उम्र में इंग्लैंड चली गई, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेस, इकोनॉमिक में ट्रिपल डिग्री कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने संगीत में भी बीए ऑनर्स किया हुआ हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

परी की बॉलीवुड में एंट्री

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकार प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं। प्रियंका ने अपने करियर की शुरूआत एक्टर अर्जुन कपूर के साथ की थी। जिसमें परी की एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। परी ने बॉलीवुड के कई दिग्गजो के साथ स्क्रीन साझा की हैं। आज परिणीति की गिनती भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती हैं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, किल दिल, दावत ए- इश्क, ढिशुम, मेरी प्यारी बिंदु, लेडिस वर्सेस रिक्की बहेल, इशकजादे जैसी शानदार फिल्मों में दिखाई दी थी। परी हाल ही में आई फिल्म कोड न्म तिरंगा में दिखाईं दी थी, जिसमें इनके साथ अभिनेता और पंजाबी सिंगर हार्डी संधू स्कीन पर नजर आने वाले हैं। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई बल्कि, उनकी ये फिल्म हफ्ते फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस की हाल ही में एक फिल्म आ रही है जिसमें वह बॉलीवुड के नायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखने वाली हैं।