newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker: बाबरी विध्वंस की बरसी पर स्वरा भास्कर का ट्वीट, यूजर बोले- काश ये बात आपके पूर्वजों ने बाबर…

Babri Masjid Demolition: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा लिखा है जो कि कुछ यूजर्स को रास नहीं आ रहा है और वो अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने स्वरा भास्कर पर तंज कसते हुए लिखा, काश ये बात आपके पूर्वजों ने बाबर के सामने कहने की हिम्मत की होती।

नई दिल्ली। 6 दिसंबर की तारीख कोई नहीं भूल सकता है क्योंकि आज ही के दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। सोमवार को  बाबरी मस्जिद विध्वंस की 30वीं बरसी है। इसी के मद्देनजर यूपी में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने 6 दिसंबर को होने वाली किसी भी घटना पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। वहीं बाबरी मस्जिद को लेकर काफी चर्चा चल रही है। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर #Ayodhya और #जयश्रीराम जमकर ट्रेंड कर रहा है। लोग अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का आदेश दिया था।

babri-masjid

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी बाबरी मस्जिद विवाद पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अभिनेत्री स्वरा ने लिखा, ”भगवान का घर तोड़ना पाप होता है। चाहे वो किसी के भी भगवान हों।” अभिनेत्री स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लेकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा लिखा है जो कि कुछ यूजर्स को रास नहीं आ रहा है और वो अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने स्वरा भास्कर पर तंज कसते हुए लिखा, काश ये बात आपके पूर्वजों ने बाबर के सामने कहने की हिम्मत की होती।

बता दें कि 6 दिसंबर साल 1992 को दिन यूपी के अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस कर दिया गया था। इसी को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए राय रखी। लेकिन इस ट्वीट को लेकर स्वरा सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई है। बता दें कि इससे पहले भी स्वरा कई मुद्दों पर ट्वीट कर ट्रोल हो चुकी है।