newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस: वुहान से 324 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान

एयर इंडिया ने वुहान में फंसे भारतीयों को अपनी पहली विशेष उड़ान से निकालना शुरू कर दिया। इस विमान में डबल डेकर जंबो 747 के साथ 15 केबिन क्रू और पांच कॉकपिट क्रू के सदस्य थे। यह विमान आईजीआई (टी3) से वुहान के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ था।

नई दिल्ली। सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया का विशेष विमान कोरोनावायरस के केंद्र चीन के वुहान शहर में फंसे भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआई) पर पहुंच गया। एयर इंडिया ने यह जानकारी दी। उड़ान सेवा के अनुसार, दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह 7.26 बजे पहुंचे विमान से 324 भारतीय वापस लाए गए हैं।

Air India special flight takes off from Wuhan

एयर इंडिया ने वुहान में फंसे भारतीयों को अपनी पहली विशेष उड़ान से निकालना शुरू कर दिया। इस विमान में डबल डेकर जंबो 747 के साथ 15 केबिन क्रू और पांच कॉकपिट क्रू के सदस्य थे। यह विमान आईजीआई (टी3) से वुहान के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ था। क्रू के अलावा विमान में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के पांच डॉक्टरों की टीम तथा एयर इंडिया के पैरामेडिकल स्टाफ का एक सदस्य भी शामिल था।

Air India special flight takes off from Wuhan

वुहान से भारत पहुंचने वाले यात्रियों की जांच के लिए भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में लगभग 300 लोगों को रखने की सुविधा हैं। इस वार्ड में छात्रों की डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों की एक योग्य टीम द्वारा कुछ हफ्तों तक निगरानी की जा सकती है।

भारतीय सेना ने इस विशेष वार्ड को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग और विशेष वार्ड में रखने से पहले दो प्रक्रियाएं होंगी। सबसे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद उन्हें मानेसर के इस विशेष वार्ड में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाएगा तो उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।