newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मनोज तिवारी को बधाई देने के उद्देश्य से नहीं बल्कि तंज कसने के मकसद से अल्का लांबा ने किया ट्वीट, हो गईं ट्रोल

Alka Lamba: हाल ही में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में नन्ही परी आई है। बुधवार को उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। पिता बनने की खुशी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर भी की।

नई दिल्ली। हाल ही में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में नन्ही परी आई है। बुधवार को उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। पिता बनने की खुशी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर भी की। जब से उन्होंने ये खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है तब से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं कांग्रेस नेता अल्का लांबा (Alka Lamba) ने मनोज तिवारी के पिता बनने पर अजीबोगरीब ट्वीट किया। उनका ये ट्वीट बधाई देने के मकसद से नहीं बल्कि तंज कसने के उद्देश्य से किया।

BJP Leader and Actor manoj tiwari

दरअसल इस साल नववर्ष पर दुनियाभर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ था जिनमें से भारत की संख्या सबसे अधिक है। बता दें कि नववर्ष में भारत में करीब 60 हजार बच्चों का जन्म हुआ है। यह जानकारी यूनिसेफ ने साझा की है। इसी से जुड़ी एक खबर को अल्का लांबा ने शेयर करते हुए मनोज तिवारी पर इशारों ही इशारों में तंज कस दिया।

अल्का लांबा ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है- इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई।’

हालांकि अल्का लांबा अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई। यूजर्स ने अल्का लांबा के इस बयान की आलोचना करते हुए जमकर खरी खोटी सुना डाली। एक यूजर ने अल्का लांबा पर तंज कसते हुए लिखा, ‘अब घरों में भी झांकेंगी क्या?’