रेवाड़ी। हरियाणा (Haryana) के बल्लभगढ़ में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ इसी बीच रेवाड़ी (Rewari) में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां 16 साल की युवती 21 दिनों से अपने घर से लापता है। युवती के घर से गायब होने के बाद से वह लड़का भी अपने घर से फरार है। घर वालों का आरोप है कि युवती को मुस्लिम समाज के एक लड़के ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे भगा कर ले गया।
लड़की के घर वालों का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी पिछले 21 दिनों से लापता है। एक मुस्लिम लड़का उसे भगा ले गया। नाबालिक युवती की मां के मुताबिक “11 अक्टूबर से लापता मेरी 16 साल की बेटी को मुस्लिम समुदाय से जुड़े एक जेसीबी चालक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है और हमसे छीन कर ले गया।”
हरियाणा: रेवाड़ी में पिछले 21 दिनों से एक नाबालिग लड़की लापता है। लड़की की मां ने बताया, “मेरी बेटी 11 अक्तूबर से लापता है। जो लड़का उसे भगा ले गया है वो मुस्लिम समुदाय से है और JCB चलाता है।” (1.11.2020) pic.twitter.com/2jAPeri0ad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2020
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि लापता लड़की को खोजने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। खौल पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया, ”हमें 11 अक्टूबर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली। उनके परिवार के लिए काम करने वाला एक लड़का लड़की के साथ लापता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को खोजने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है। एक बार लड़की का पता लगाने के बाद, सब कुछ सामने आ जाएगा।”
हमें 11 अक्तूबर को एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। परिवार के लिए काम करने वाला एक लड़का भी लड़की के साथ लापता है। मामला दर्ज़ कर, लड़की को खोजने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गई है। लड़की का पता लगते ही सब कुछ सामने आ जाएगा: खोल थाना इंचार्ज, रेवाड़ी #हरियाणा https://t.co/yv2sfDpocg pic.twitter.com/gLa9UlyHFq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2020